ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो गंभीर, रेफर
कोल्हुई थाना के मुड़ली चौराहे पर सोमवार की देर रात एक ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से नौतनवां थाना के करैलिया निवासी राजेश यादव व महातम राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना 100 नंबर पुलिस व 108 एंबुलेंस पर दिया। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लक्ष्मीपुर भेजा। जहां डाक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।