महाराजगंज

महराजगंज में संजय पांडे खेलेंगे जिलाध्यक्ष की दूसरी पारी, पिता रह चुके हैं जनसंघ के संस्थापक सदस्य

महराजगंज जिले में BJP नेतृत्व ने लगातार दूसरी बार निर्वतमान जिलाध्यक्ष संजय पांडेय पर भरोसा जताया है।पार्टी ने दोबारा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को तेज करने के लिए की गई है। जिले में पार्टी संगठन में काफी हर्ष है।

less than 1 minute read

रविवार को BJP नेतृत्व की हरी झंडी मिलने के बाद महराजगंज के नए भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा हो गई। जिला चुनाव अधिकारी ओंकार केशरी ने जिलाध्यक्ष केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के भरोसेमंद निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक उर्फ संजय पांडेय के नाम की घोषणा की।

बूथ स्तर से शुरू हुई थी संजय पांडेय की राजनीति

संजय पांडेय महराजगंज के घुघली के भुवना के मूल निवासी हैं। इनके पिता स्व. लालजी पांडेय जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे हैं और जब महराजगंज गोरखपुर में था तो भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे। तीन बार भाजपा से विधायक का चुनाव भी लड़े हैं। नए जिलाध्यक्ष गांव के बूथ अध्यक्ष से राजनीति शुरू की और मंडल पदाधिकारी बने। भाजपा युवा मोर्चा में जिला मंत्री, दो बार जिला मंत्री और एक बार जिला उपाध्यक्ष बने। 16 सितंबर-23 को जिलाध्यक्ष बने और रविवार को दुबारा जिलाध्यक्ष के रूप में दूसरी पारी खेलने को मिली है।नगर पालिका चुनाव में तत्कालीन जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास की पत्नी को पार्टी ने महराजगंज नगरपालिका का अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया था। इस घोषणा के बाद अशोक उर्फ संजय पांडेय को जिला संयोजक नियुक्त किया गया था। इसके बाद वे जिलाध्यक्ष का पदभार संभाले थे। रविवार को पुनः BJP नेतृत्व ने दूसरी बार विश्वास जताया है।

Published on:
16 Mar 2025 10:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर