मैनपुरी

साध्वी प्राची ने #MeToo और ठाकुर देवकी नंदन के अभियान पर बयान देकर चौंकाया

साध्वी प्राची ने सबरीमाल मंदिर में महिलाओं का प्रवेश रोके जाने का विरोध किया।
1 minute read
साध्वी प्राची देवी
साध्वी प्राची देवी

मैनपुरी। सुप्रसिद्ध कथावाचक साध्वी प्राची देवी ने मी टू अभियान और भागवताचार्य ठाकुर देवकी नंदन के एससी एसटी एक्ट को लेकर चलाए जा रहे अभियान पर बयान देकर सबको चौंका दिया है। अयोध्या में राम मंदिर पर भी उन्होंने राय रखी है।

यह भी पढ़ें

जांच के बाद हो कार्रवाई

कच्चा आढ़ती स्कूल परिसर में चल रही भागवत कथा के दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मी टू अभियान का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। इसमें जांच के बाद ही कार्रवाई होनी चाहिए और यही बेहतर रहेगा। साध्वी प्राची ने ठाकुर देवकी नंदन के अभियान का समर्थन किया है। बता दें कि ठाकुर देवकी नंदन इस समय एससी-एसटी एक्ट में किए गए संशोधन का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने इसके विरोध में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर रखा है।

यह भी पढ़ें

सबरीमाला मंदिर पर क्या कहा

साध्वी प्राची ने सबरीमाल मंदिर में महिलाओं का प्रवेश रोके जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि भगवान के द्वार सभी के लिए खुले हुए है, फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष। भगवान सभी के लिए एक जैसे हैं। अयोध्या में राम मंदिर के सवाल पर कहा कि यह मामला लम्बे समय से लटका हुआ है।

यह भी पढ़ें

कथावाचक क्यों बनीं
साध्वी प्राची देवी ने बताया कि उनके पिता भागवत कथावाचक हैं। सात वर्ष की उम्र से ही उन्हें भागवत कथा से लगाव हुआ। इसके बाद उन्होंने भी कथा सुनाने की ठानी।

यह भी पढ़ें

Updated on:
21 Oct 2018 06:22 am
Published on:
21 Oct 2018 06:22 am