
BJP
आगरा। एससी एसटी एक्ट में हुए संशोधन के बाद भाजपा को जमकर विरोध सहना पड़ा। अब लोकसभा चुनाव 2019 से पहले इस विरोध का असर पूरी तरह खत्म कर दिया जाए, इसके लिए उत्तर प्रदेश के अनुसूचितों को आगरा से भाजपा खास संदेश देने जा रही है। 21 अक्टूबर को भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति आगरा में होने जा रही है।
ये भी पढ़ें - समाजवादी पार्टी में मच गई भगदड़, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित इन प्रधानों ने दिया सपा से इस्तीफा, सेक्युलर मोर्चा किया ज्वाइन
दी गई ये जानकारी
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति पलर्स रिसोर्ट आगरा पर 21 अक्टूबर को होने जा रही है। इसे लेकर आज जयपुर हाउस स्थित भाजपा कार्यालय पर बैठक हुई, जिसमें भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महांमत्री डीपी भारतीय ने बताया की इस कार्यसमिति की बैठक में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अनुसूचित जाति के लिए जो योजनाएं बनाई गईं हैं, उन्हें बताया जाएगा, जिससे सभी पदाधिकारी अपने समाज में जानकारी देकर 2019 के चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने का काम करेंगे।
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव का दरक रहा किला और शिवपाल यादव की लगातार बढ़ रही ताकत, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान...
दो सत्रों में होगी बैठक
उन्होंने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर को जितना सम्मान भाजपा ने दिया है आज तक किसी पार्टी ने नहीं दिया है। इस बैैैठक में अनुसूचित समाज के प्रमुख लोगों के साथ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पूनम वर्मा, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सुरेश राणा, राज्य मंत्री आवास शहरी सुरेश पासी, राज्यमंत्री श्रम एवं सेवा योजना विभाग मनोहर लाल उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि बैैैठक 2 सत्रों में होगी।
ये भी पढ़ें - सिर्फ 45 सेकेंड में इस तरह बचाई गई पांच लोगों की जिदंगी, हादसे ने दहलाया दिल..., देखें वीडियो
भाजपा जो कहती वही करती है...
क्षेत्र अध्यक्ष पंकज पावर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने आज तक अनुसूचित जाति लिए जो किया है आज तक किसी पार्टी ने नहीं किया। पार्टी की कथनी और करनी में फर्क नहीं है। बृजक्षेत्र महामंत्री ओम प्रकाश सागर ने बताया कि इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय पदाधिकारी, सांसद, विधायक, बृजक्षेत्र पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री भाग लेंगे।
ये भी पढ़ें - विजन डॉक्युमेंटः TTZ में उद्योगों को बचाने के लिए केशो मेहरा की पहल, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करेंगे
ये रहे मौजूद
प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्री सीमांत राजोरा, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, ओम प्रकाश चलनी वाले, अशोक पिप्पल, उमाशंकर माहौर, मनोज शर्मा, शिवकुमार शम्मी, विपिन शर्मा गुड्डू मेनन, मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Updated on:
20 Oct 2018, 6:17 PM IST
Published on:
20 Oct 2018, 6:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.