
Mission Sahasi
आगरा। 5000 छात्राओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में इन छात्राओं को आत्मरक्षा का तरीका सिखाया जायेगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 23 अक्टूबर से ये प्रशिक्षण शिविर शुरू किया जा रहा है। यूथ होस्टल संजय प्लेस में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें मिशन साहसी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
पूरे भारत में चलेगा अभियान
पूरे भारत मे अभाविप द्वारा छात्राओं के आत्मरक्षा का शिविर लगाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में अभाविप आगरा महानगर द्वारा भी "मिशन साहसी" के नाम से आत्मरक्षा का 7 दिवसीय शिविर लगाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत लगभग 46 विद्यालयों, महाविद्यालयों में 7 दिन तक 100 ट्रेनर्स के द्वारा कुल मिलाकर लगभग 5000 छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएं जाएंगे। इस अभियान को जुड़ो, कराटे और ताएकोवांडो आदि से दूर रखा है और ऐसा स्वरूप बनाया गया है कि कैसे हम खुद को किसी भी व्यक्ति के द्वारा किये गए हमले को रोककर सामान्य वस्तुओं के उपयोग से जैसे चाबी, पेन, पिन, दुपट्टा आदि के उपयोग से बचा सकते हैं।
30 अक्टूबर को समापन
इस कार्यक्रम का अंत 30 अक्टूबर को आगरा कॉलेज के मैदान में सामूहिक प्रदर्शन के बाद होगा, जिसमें सभी 5000 छात्राएं एक साथ आत्मरक्षा के गुणों का प्रदर्शन करेंगी।आज इस अभियान का पोस्टर विमोचन यूथ होस्टल में करते वक़्त तेजना ने सभी से इस अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि हम महिलाओं को खुद की रक्षा करने का बीड़ा उठाते हुए अपने अधिकारों के प्रति जागरुक होना पड़ेगा और निडर होकर जीना सीखना होगा।
डर से नहीं निकलें घर से
राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य गुंजन शर्मा ने बोला कि जब हम घर से बाहर निकलते हैं तो एक डर के साथ निकलते हैं और इस अभियान से जुड़कर आत्मरक्षा के गुणों को सीखकर उस डर को खत्म करना ही मिशन साहसी है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डॉ. मनु प्रताप, दीपक बघेल, सपना भदौरिया, सोनम भारद्वाज, नेहा, शैली, भाविका आस्था आदि छात्राएं उपस्थित रहीं।
Updated on:
20 Oct 2018 07:32 pm
Published on:
20 Oct 2018 07:32 pm
