27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छेड़छाड़ का विरोध करने पर राष्ट्रीय स्तर के कवि को पीटा फिर फेंक दिया ज्वलनशील पदार्थ, देखें वीडियो

- थाना रसूलपुर क्षेत्र का मामला, छात्रा के साथ कुछ युवक करते थे छेड़खानी, युवकों से बात करने उनके घर गए थे कवि।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 20 Oct 2018, 6:04 PM IST

Hashim Firozabadi

Hashim Firozabadi

फिरोजाबाद। वाह-वाह क्या बात है और कवि सम्मेलनों में अकसर नजर आने वाले राष्ट्रीय स्तर के कवि हाशिम फिरोजाबादी पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला बोल दिया। छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद उनके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। जिससे वह झुलस गए। मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपी अभी फरार हो गए हैं।

यह भी पढ़ें—

वीडियो: दस हजार का इनामी है यह एचडीएफसी बैंक का मैनेजर, पढ़िए क्या है पूरा मामला

ये था मामला
कवि हाशिम फिरोजाबादी फिरोजाबाद में एक स्कूल का संचालन करते हैं। एक छात्रा के अभिभावक ने उनके पास जाकर छात्रा के साथ कुछ युवकों द्वारा छेड़खानी करने की शिकायत की थी। शिकायत पर उन्होंने छेड़खानी करने वाले युवक से फोन पर बात की और उसके घर पर पहुंच गए। उन्होंने युवक को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह लोग उत्तेजित हो गए और हमला बोल दिया।

यह भी पढ़ें—

इस जिले के एसपी ग्रामीण ने लोगों के दिलों में बनाई जगह, इसलिए ग्रामीणों ने किया इतना जोरदार तरीके से सम्मान

लात, घूंसों से पीटा
करीब चार-पांच युवकों ने लात, घूंसों से उनकी पिटाई शुरू कर दी। इतने से भी मन नहीं भरा तो उनके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हाशिम फिरोजाबाद के परिचित लोग उन्हें पुलिस थाने ले गए। जहां शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस गंभीर हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपी घर से फरार हो गए हैं।

बसपा नेता भी हैं हाशिम
हाशिम फिरोजाबादी एक उच्च स्तर के कवि हैं। उनके द्वारा काव्य पाठ और मुशायरा सुनाया जाता है। देश विदेश की जमीन पर वह काव्य पाठ और मुशायरा कर चुके हैं। वह कवि होने के साथ ही बसपा नेता भी हैं।