मैनपुरी

शिवपाल ने लोकसभा चुनाव 2019 से पहले एक और लिस्ट की जारी, इस बार किया सबसे बड़ा धमाका,

सेक्युलर मोर्चे के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव 2019 से पहले एक और लिस्ट जारी कर दी है।

2 min read
Oct 05, 2018
Samajwadi Secular Morcha Lohia Vahini
Samajwadi Secular Morcha Lohia Vahini

मैनपुरी। सेक्युलर मोर्चे के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव 2019 से पहले एक और लिस्ट जारी कर दी है। ये सूची है समाजवादी सेक्युलर लोहिया वाहिनी, युवजन सभा, छात्र सभा और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्षों की। शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि सभी 75 जिलों में संगठन को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में ये सूची जारी की गई है।

इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी
शिवपाल सिंह यादव ने सपा की तर्ज पर समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के विभिन्न प्रकोष्ठ भी बनाने का काम शुरू कर दिया है। इसी क्रम में समाजवादी सेक्युलर लोहिया वाहिनी का गठन किया गया है। लोहिया वाहिनी का प्रदेश अध्यक्ष आगरा के युवा नेता नितिन कोहली को बनाया गया है। इसके अलावा युवजन सभा, छात्र सभा और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्षों के नामों की घोषणा की भी की गई है।

महानगर अध्यक्षों के नाम की घोषणा
शिवपाल सिंह यादव ने इसके अलावा अलीगढ़ में बाबा फरीद आजाद, कासगंज में चरण सिंह यादव, फिरोजाबाद नगर में हाजी सैयद सैफुर्रहमान, हाथरस में डॉ. विद्याराम यादव को समाजवादी सेक्युलर मोर्चे की जिम्मेदारी सौंपी है। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के वरिष्ठ नेता नीरज यादव ने बताया कि इन प्रकोष्ठों के साथ ही समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के मजबूती देने का कार्य शुरू कर दिया जायेगा।

Published on:
05 Oct 2018 02:58 pm