इस दौरान राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा था कि कांग्रेस का प्रदेश में सफाया हो गया है। कांग्रेस का झूठ और वोट की राजनीति अब जनता के सामने है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मध्यप्रदेश में कितने भी दौरे हो पर जनता में अब कांग्रेस की साख नहीं बची है। राजस्व मंत्री ने कहा कि धर्म के नाम पर कांग्रेस दोहरा चरित्र दिखा रही, राम को नहीं मानने वाले अब वोटों के लिए राम राम कर रहे हैं। वोट के लिए पाखंड ज्यादा दिन नहीं चलेगा।