Share Market News

जेल में 20 रुपए रोजाना की दिहाड़ी पर काम कर रहा है यह अरबपति बाबा, कभी चलता था करोड़ों की कार में

25 अगस्त 2018 यानी आज गुरमीत राम रहीम को जेल गए हुए पूरा एक साल हो गया है।
2 min read
Aug 25, 2018
Gurmeet Ram Rahim
जेल में 20 रुपए रोजाना की दिहाड़ी पर काम कर रहा है यह अरबपति बाबा, कभी चलता था करोड़ों की कार में

नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप के मामले में जेल गए आज पूरा एक साल हो गया है। तभी से गुरमीत राम रहीम रोहतक जेल में अपनी सजा काट रहा है। गुरमीत राम रहीम को 28 अगस्त 2017 को रेप के दो मामलों में 10-10 साल की सजा हुई है। कभी करोड़ों रुपए की कार में चलने वाला बाबा राम रहीम आज जेल में आम कैदी की तरह जिंदगी काट रहा है। उसे जेल के वह सभी नियम मानने पड़ रहे हैं जो हर आम कैदी पर लागू होते हैं। गुरमीत राम रहीम की सजा को एक साल पूरे होने पर पढ़िए यह खास रिपोर्ट---

- गुरमीत राम रहीम को जेल में कैदी नंबर 8647 दिया गया है।

- गुरमीत राम रहीम सुबह पांच बजे जागता है और रात को दस बजे सोता है।

- बीते 12 महीने में गुरमीत के वजन घटकर 92 किलो रह गया है। जेल जाने से पहले गुरमीत 105 किलो का था।

- गुरमीत राम रहीम को 28 अगस्त 2017 को रेप को दो मामलों में 10-10 साल की सजा हुई थी।

- गुरमीत जेल में सब्जियां उगाने का काम करता है।

- गुरमीत राम रहीम को रोजाना 20 रुपए का मेहनताना मिलता है।

- राम रहीम के नाम पर जेल में अब तक 1 टन से ज्यादा वजन के ग्रीटिंग कार्ड आ चुके हैं।

- जेल में राम रहीम को दूसरे कैदियों से दूर रखा जाता है।

- गुरमीत राम रहीम अब तक जेल में करीब 6 हजार रुपए कमा चुके हैं। लेकिन बैंक अकाउंट सीज होने के कारण यह रुपया उसे अभी तक नहीं मिला है।

- राम रहीम जेल में अपने सारे कार्य खुद ही करता है।

ये भी पढ़ें---

Published on:
25 Aug 2018 01:36 pm