3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विजय माल्या को जेल में मिलने वाली सुविधाओं का हुआ खुलासा, आप भी जानिए

सीबीआई ने लंदन की कोर्ट को ऑर्थर रोड जेल की बैरक नंबर बारह में मौजूद सुविधाओं से जुड़ा वीडियों सौंप दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manoj Kumar

•

Updated: 25 Aug 2018, 10:55 AM IST

Vijay Mallya

विजय माल्या को जेल में मिलने वाली सुविधाओं का हुआ खुलासा, आप भी जानिए

नई दिल्ली। भगौड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को भारत लाने को लेकर सीबीआई ने कोशिशें तेज कर दी हैं। सीबीआई ने लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट को ऑर्थर रोड जोल की बैरक नंबर 12 का वीडियो सौंप दिया है, जिसमें विजय माल्या को रखा जाना है। इस वीडियो में बैरक नंबर 12 में उपलब्ध सुविधाओं की पूरी जानकारी दी गई है। आपको बता दें कि पिछली सुनवाई में लंदन की कोर्ट ने भारतीय एजेंसियों को जेल की वीडियो सौंपने के निर्देश दिए थे। कोर्ट ने यह निर्देश विजय माल्या की उस अपील पर दिया था जिसमें माल्या ने जेल में सुविधाएं नहीं होने की बात कही थी।

आठ मिनट का है वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीबीआई की ओर से लंदन की कोर्ट में सौंपा गया वीडियो करीब आठ मिनट का है। इस वीडियो में बैरक नंबर 12 में उपलब्ध सुविधाओं की पूरी जानकारी दी गई है। वीडियो में दिखाया गया है कि यह बैरक काफी बड़ी है और इसमें माल्या टहल भी सकते हैं। वीडियो में बैरक में मौजूद नहाने का स्थान, पर्सनल टॉयलेट और एक टेलिविजन सेट होने की जानकारी भी दी गई है। कोर्ट को वीडियो सौंपते समय सीबीआई ने कहा है कि माल्या को जेल में साफ बिस्तर, कंबल और तकिया भी उपलब्ध कराया जाएगा।

24 घंटे तैनात रहेंगे सुरक्षाकर्मी

सीबीआई ने लंदन की कोर्ट में कहा है कि ऑर्थर रोड जेल की बैरक नंबर 12 पर हर समय सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। साथ ही यहां पर 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। सीबीआई ने कहा है कि जेल में रहने के दौरान माल्या लाइब्रेरी भी जा सकते हैं। साथ ही वीडियो के जरिए बताया गया है कि बैरक नंबर 12 में खिड़कियों में सलाखें लगी हैं जिनसे बैरक के अंदर अच्छी हवा और रोशनी आती है।

9000 करोड़ का लोन लेकर फरार हैं माल्या

आपको बता दें कि शराब कारोबारी विजय माल्या भारतीय बैंकों का करीब 9000 करोड़ रुपए का लोन लेकर फरार हैं। वह फिलहाल लंदन में रह रहा है। उसके भारत प्रत्यर्पण को लेकर लंदन की कोर्ट में केस चल रहा है। माल्या ने कोर्ट में भारतीय जेलों की खराब हालत का हवाला देते हुए भारत प्रत्यर्पित नहीं करने की अपील की है।