
उन्नाव गैंगरेप कांड, यूनुस खान की मौत पर एक्शन में CBI, डीजीपी से मांगा जवाब
उन्नाव. सीबीआई के प्रमुख गवाह यूनुस खान की मौत के बाद मचे बलाव पर जिले के आला अधिकारी सामने आकर अपनी बात रख रहे हैं। यूनुस की मौत के बाद सीबीआई भी सक्रिय हुई और उन्होंने डीजीपी से मामले की पूरी जानकारी मांगी है। पुलिस ने सीबीआई को बताया कि यूनुस खान की मौत लीवर सिरोसिस और हेपेटाइटिस के कारण हुई है। जिसका इलाज काफी लंबे समय से चल रहा है। इसी संदर्भ में पुलिस अधीक्षक ने भी सामने आकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा है कि पूरे घटनाक्रम की जांच क्षेत्राधिकारी सफीपुर कर रहे हैं। यदि किसी प्रकार से नई जानकारी प्रकाश में आती है तो उसे भी जांच के दायरे में लाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यूनुस खान के परिवारीजनों ने दुष्कर्म पीड़िता के चाचा के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। इसकी भी जांच क्षेत्राधिकारी सफीपुर को दी गई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने सीबीआई को बताया बीमारी से हुई मौत
उन्नाव दुष्कर्म कांड में मारपीट की घटना के प्रमुख गवाह यूनुस खान की मौत हो गई। जिसे पांच मुख्य गवाहों में से एक बताया जा रहा है। इस मामले में सीबीआई ने डीजीपी से जानकारी मांगी है। पुलिस द्वारा सीबीआई को दी गई जानकारी में बताया गया है कि यूनुस का इलाज काफी लंबे समय से चल रहा था। डॉक्टरों ने भी जवाब दे दिया था। इन डॉक्टरों में कानपुर के अलावा उन्नाव और लखनऊ के भी शामिल है। डॉक्टरों से जवाब मिलने के बाद यूनुस खान के परिवारीजनों से लेकर घर चले आए। जहां विगत 18 अगस्त को उसकी मौत हो गई।
दुष्कर्म पीड़िता के चाचा ने लगाया था हत्या का आरोप
दुष्कर्म पीड़िता के चाचा ने विगत 20 अगस्त को पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर भाजपा विधायक के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया था। जिसके खिलाफ मृतक यूनुस की पत्नी सबीना खातून ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुष्कर्म पीड़िता का चाचा उसे 8 लाख रूपये देने की बात कहते हुए एक लिखित एप्लीकेशन पर हस्ताक्षर करने को कहा। सबीना खातून ने बताया कि हस्ताक्षर ना करने पर दुष्कर्म पीड़िता के चाचा ने उसे सीबीआई से फंसाने की धमकी दी। अपनी लिखित शिकायत पत्र में सबीना ने कहा है कि यदि उसके या उसके परिवार के साथ किसी भी प्रकार की घटना घटती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की होगी। उन्होंने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।
यूनुस खान के बड़े भाई ने माखी थाना में दिया था पोस्टमार्टम कराने की तहरीर
मृतक यूनुस खान का बड़ा भाई जान मोहम्मद 18 अगस्त को यूनुस खान की मौत के बाद लिखित शिकायत पत्र दिया था। जो थाना प्रभारी के नाम संबोधित था। जिसमें उन्होंने यूनुस खान की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी। दुष्कर्म पीड़िता के चाचा का कहना है की जान मोहम्मद द्वारा थाना माखी को दी गई तहरीर के आधार पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। घटना के समय वह गांव में मौजूद नहीं था। दुष्कर्म पिता के चाचा ने सफाई देते हुए कहा की मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज व कार में लगे GPS सिस्टम से उसकी लोकेशन ट्रेस की जा सकती है।
सभी गवाह के हो चुके मजिस्ट्रेटी बयान
सूत्रों के अनुसार सीबीआई यूनुस के मामले में पूरी तरह निगरानी रखें बताया जाता है सभी सब चश्मदीद गवाह के मजिस्ट्रेटी बयान हो चुके हैं।सीबीआई पूरे मामले में निगाह रखे हैं। बताया जा रहा है कि यूनुस के खान के मौत के बाद उन्नाव दुष्कर्म कांड की सुनवाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने कहा
यूनुस खान की मौत के बाद पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार ने बयान जारी करते हुए कहा है कि सबीना खातून निवासी माखी ने दुष्कर्म पीड़िता के चाचा के खिलाफ शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि वह रात में घर आया था और ₹8 लाख का प्रलोभन देते हुए एक कागज पर दस्तखत करने को कहा। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सफीपुर को जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच आख्या में जो भी बात प्रकाश में आएगी उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मृतक की पत्नी द्वारा यदि किसी भी प्रकार की शंका जाहिर की जाती है, तो उसी प्रकार की आगे की कानूनी कार्रवाई करेंगे।
Published on:
24 Aug 2018 09:37 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
