3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gangwar@CM City कमिश्नर आवास के पास तड़तड़ाई गोलियां, पूर्व विधायक के बेटे सहित एक दर्जन से अधिक पर केस

  वर्चस्व और किसी रकम के बंटवारे को लेकर गैंगवार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 24 Aug 2018, 2:43 AM IST

gangwar

Gangwar@CM City कमिश्नर आवास के पास तड़तड़ाई गोलियां, पूर्व विधायक के बेटे सहित एक दर्जन से अधिक पर केस

सीएम के शहर में कमिश्नर के आवास के पास बुधवार की देर रात में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वाले प्रकरण में पुलिस ने एक पूर्व विधायक के बेटे समेत तेरह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस वारदात में पांच लोग घायल हुए है। पुलिस को मिली तहरीर के मुताबिक दस लाख की रंगदारी न देने पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया जबकि जानकार बताते हैं कि किसी रकम के बंटवारे को लेकर वर्चस्व की लड़ाई में घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल, हाईली पाॅश इलाके में गोलियों की तड़तड़ाहट से मिली कानून व्यवस्था को चुनौती से हुई किरकिरी को कम करने के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापामारी कर रही ताकि आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सके।
बेतियाहाता के रहने वाले रमन सिंह एक अस्पताल शहर के हनुमान मंदिर के पास चलवाते हैं। यहां बैठने वाले डाॅक्टर उनको एक तयशुदा राशि देते हैं। रमन के मुताबिक गोरखपुर के एक दबंग पूर्व विधायक के करीबी सूरज सिंह उनको फोन कर दस लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था। बुधवार को उसने फोन किया तो रमन ने हल्क से लिया। रमन के मुताबिक आरोपी लगातार उसे फोन करता रहा। रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देता रहा। रात में भी फोन आया लेकिन गंभीरता से न लेते हुए करीब साढ़े नौ बजे वे अपने साथियों अलहदादपुर के संदीप चैहान, शुभम सिंह, रमेश, सूर्य प्रकाश के साथ टहलने निकले। अभी वे लोग मंडलायुक्त आवास से कुछ दूरी पर पहुंचे थे कि दो बाइक पर सवार छह बदमाश पहुंचे और ताबड़तोड़ फाॅयरिंग करने लगे। दहशत के लिए की गई इस फाॅयरिंग के दौरान एक गोली संदीप को लगी। अभी लोग कुछ समझ पाते अन्य साथियों को भी गोली लग गई। हालांकि, कोई गंभीर नहीं था। उधर, ताबड़तोड़ फाॅयरिंग कर बदमाश फरार हो गए।
इसकी सूचना तत्काल पुलिस को हुई। मंडल के सबसे बड़े अधिकारी के आवास के पास फाॅयरिंग की सूचना से पुलिस सक्रिय हो गई। मौके पर एसएसपी सहित पुलिस के अन्य आला अधिकारी पहुंच गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने रमन सिंह का बयान लिया। रमन सिंह ने तहरीर देकर रंगदारी के लिए फोन करने वाले सूरज सिंह के अलावा पूर्व विधायक पहलवान सिंह के पुत्र प्रिंस उर्फ अगम सिंह, उसके साथी विशाल सिंह, अनिल शर्मा और विशाल राहुल शर्मा सहित करीब आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी, धमकी सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 386, 452, 504, 506, 507 व 7 सीएलए एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
उधर, इस वारदात के बाद मुख्यमंत्री के शहर में कानून-व्यवस्था के इस हाल पर पुलिस की खासी किरकिरी हो रही है। पुलिस अपने इकबाल को बचाने के लिए आरोपियों के करीबियों पर दबाव बना रही है। ढेर सारे ऐसे करीबियों, रिश्तेवालों को थानों में बिठाया गया है।
हालांकि, जानकार इस पूरे प्रकरण को लेनदेन व वर्चस्व की लड़ाई से जोड़कर देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि रुपयों की लेनदेन के चक्कर में वर्चस्व के लिए शूटआउट हुआ। पुलिस रिकार्ड के अनुसार रमन सिंह पर भी कई गंभीर केस दर्ज है। रमन पर लूट, हत्या का का केस दर्ज होने के साथ गैंगेस्टर और गुण्डा एक्ट की भी कार्रवाई हो चुकी है।