3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी आपको घर बैठे दे रहें है 10 हजार रुपए कमाने का मौका, बस करना होगा ये छोटा-सा काम

सरकार ऑनलाइन टानजेकशन को बढ़ावा देने में लगी हुई हैं। लोगों को ऑनलाइन टानजेकशन के लिए प्रेरित करने के लिए सरकार कई बार तरह-तरह के ऑफर ला चुकी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 25 Aug 2018, 10:39 AM IST

pm modi

पीएम मोदी आपको घर बैठे दे रहे है 10 हजार रुपए कमाने का मौका, बस करें ये छोटा सा काम

नई दिल्ली। सरकार ऑनलाइन टानजेकशन को बढ़ावा देने में लगी हुई हैं। लोगों को ऑनलाइन टानजेकशन के लिए प्रेरित करने के लिए सरकार कई बार तरह-तरह के ऑफर ला चुकी हैं। ऐसे में एक बार फिर देश में कैशलेस लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए सरकार कुछ खास लाने जा रही हैं। सरकार जल्द ही यूपीआई ऐप का नया अपग्रेडेड वर्जन लाने जा रही हैं। केंद्र सरकार जीएसटी की तर्ज पर वन नेशन वन कार्ड की व्यवस्था लाने की तैयारी कर रही है। ये कार्ड बहुत खास होगा।

जीत सकते हैं 10 हजार रुपए
ये कार्ड आपको अभी घर बैठे 10 हजार रुपए कमाने का मौका दे रहा है। दरअसल मोदी सरकार इस कार्ड को कोई आसान सा नाम देना चाहती है। इसके लिए वह आम लोगों से सुझाव मांग रही है। आप भी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं आप इस कार्ड के लिए कोई नाम सुझा सकते हैं। अगर आपका नाम चुना जाता है तो आपको मोदी सरकार 10 हजार रुपये की नगद राशी इनाम के तौर पर देगी।

इन बातों का रखे ध्यान
इसमें अपनी एंट्री भेजने के लिए आपके पास 27 अगस्त 5.30 PM तक समय है। नाम तैयार करते वक्त आपको सिर्फ इतना ध्यान रखना है कि जो नाम आप ने दिया है, वह ऑरिजनल हो। किसी भी तरह से कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन न करता हो।पनी एंट्री भेजने के लिए आपको https://www.mygov.in पर जाना होगा। यहां आपको अपनी एंट्री भेजनी है। आपकी एंट्री सबसे बेहतर होगी, तो आपको 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

होगा ये बड़ा फायदा
बता दे की ये कार्ड आपने आप में ही बेहद खास होने वाला हैं। नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) एक ऐसा कार्ड होगा, जिससे आप पैसों के लेन-देन से जुड़े कई काम आसानी से निपटा पाएंगे। इसके जरिये आप बस का किराया भरने से लेकर राशन खरीदने तक, कई काम निपटा सकते हैं। इस कार्ड को सामान्य डेबिट कार्ड की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके अलावा इसमें आपको यूनीक फीचर भी दिए गए हैं। जिनके जरिये आप डिजिटल पेमेंट के लिए इसका यूज ऑफलाइन भी कर सकते हैं।