Finance Minister Nirmala Sitharaman ने दी Onion Import करने की जानकारी बुधवार को भी Onion Wholesale Price में हुई 10 से 15 रुपए प्रति किलो की वृद्घि
नई दिल्ली। प्याज के बढ़ते दाम को काबू में रखने के लिए सरकार द्वारा प्याज का आयात ( onion import ) करने के फैसले पीएम मोदी मंत्रिमंडल ( PM Modi cabinet ) ने मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 1.2 लाख टन प्याज के आयात के सरकार के फैसले को मंजूरी दी। आपको बता दें कि प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं। भारी बारिश होने के कारण प्याज की फसल बर्बाद हुईं हैं। जिसकी वजह से थोक बाजार ( wholesale market ) में प्याज की कीमत ( Onion price ) 50 रुपए प्रति किलो से अधिक और खुदरा बाजार ( retail market ) में 80 रुपए से 100 रुपए प्रति किलो हो गई हैं।
प्याज के आयात को मंजूरी
मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी मीडिया को यहां देते हुए केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 1.2 लाख टन प्याज आयात को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है। मानसून सीजन के आखिर में हुई भारी बारिश के कारण प्याज की फसल को नुकसान होने से देश में प्याज के दाम में भारी वृद्धि हुई है। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को भी प्याज के थोकभाव में 10-15 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
यह भी पढ़ेंः-प्याज की आवक बढ़ने के बाद भी नहीं थम रहे हैं दाम
4000 टन प्याज आयात करने का टेंडर जारी
केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने इसी महीने देश में प्याज की उपलब्धता बढ़ाकर इसकी कीमतों को काबू में रखने के मकसद से एक लाख टन प्याज का आयात करने की घोषणा की थी। विदेश व्यापार करने वाली केंद्र सरकार की कंपनी एमएमटीसी 4,000 टन प्याज का आयात करने के लिए टेंडर भी जारी कर चुकी है।
इतने हो चुके हैं प्याज के दाम
बाजार सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की आजादपुर मंडी में बुधवार को प्याज का थोक भाव 40-60 रुपये प्रति किलो था। मंडी के एक कारोबारी ने बताया कि आवक में कमी के कारण प्याज के भाव में पिछले सत्र के मुकाबले 10-15 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ। दिल्ली-एनसीआर में प्याज का खुदरा भाव 60-80 रुपये प्रति किलो था। कुछ दिन पहले देश की राजधानी में प्याज का खुदरा भाव 100 रुपये प्रति किलो तक हो गया था।