Share Market News

Lockdown 4.0 शुरू होने से पहले जानिए कितने हुए Petrol Diesel Price

देश के चारों महानगरों में Petrol Diesel Price में कोई बदलाव नहीं 18 मई से पहले नए रूप रंग में हो सकता है Lockdown 4 का ऐलान 17 मई के बाद हो सकता है Petrol Diesel Price में बदलाव

2 min read
May 13, 2020
photo_2020-05-13_08-32-14.jpg
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 13th May 2020

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कोरोना वायरस लॉकडाउन 4 ( Coronavirus Lockdown 4 ) के संकेत देते हुए कि इस यह नए रूप रंग में देखने को मिलेगा। जिससे उम्मीद लगाई जा रही है कि देश के अंदर ट्रैफिक में इजाफा होगा। गाडिय़ा चलेंगी तो पेट्रोल और डीजल की डिमांड ( Petrol Diesel Demand ) में इजाफा होगा और दाम में भी बदलाव देखने को मिलेगा। बात आज की करें तो देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol Diesel Price Today ) में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। आज फिर से महानगरों के लोगों को मंगलवार के दाम ही चुकाने होंगे। वैसे लॉकडाउल 3 में दिल्ली समेत कुछ राज्यों ने वैट बढ़ाकर पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा किया था। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आज पेट्रोल और डीजल के दाम क्या हैं...

डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
पहले बात डीजल की बात करें तो आज भी इसमें स्थिरता ही दिखाई दे रही है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम मंगलवार वाले ही चुकानें होंगे। देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 69.39, 65.62, 66.21 और 68.22 रुपए प्रति लीटर पर हैं। दिल्ली सरकार ने डीजल की कीमत पर 13.25 फीसदी तक वैट बढ़ाया है, 7 रुपए की बढ़ोतरी के बाद सभी महानगरों के मुकाबले दिल्ली में डीजल सबसे महंगा हो गया है। जानकारों की मानें तो 17 मई के बाद डीजल की कीमत में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

पेट्रोल की कीमत में स्थिरता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। आपको मंगलवार वाले दाम ही चुकाने होंगे। देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.26, 73.30, 76.31 और 75.54 रुपए प्रति लीटर पर हैं। कुछ दिन पहले दिल्ली, चेन्नई ने पेट्रोल के दाम पर वैट बढ़ाया था। करीब 50 दिनों के बाद पेट्रोल के दाम में किसी तरह का बदलाव देखने को मिला था।

आपके शहर में आज इतने हैं पेट्रोल-डीजल के दाम











































































शहरपेट्रोल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)डीजल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)
दिल्ली71.2669.39
कोलकाता73.3065.62
मुंबई76.3166.21
चेन्नई75.5468.22
फरीदाबाद71.4163.37
गुरुग्राम71.2163.18
नोएडा74.0563.97
गाजियाबाद73.9263.84
लखनऊ73.9463.88
जयपुर77.8270.35
भोपाल77.5868.29
अहमदाबाद67.1665.19
रायपुर70.4067.56
Updated on:
13 May 2020 08:44 am
Published on:
13 May 2020 08:35 am