नई दिल्ली। कोरोना वायरस लॉकडाउन 3 ( Coronavirus Lockdown 3 ) के बीच देश के लिए बड़ी राहत की खबर है। 10 मई को खत्म हुए सप्ताह में देश में बेरोजगारी दर ( Unemployment Rate ) में 3 फीसदी से ज्यादा की कटौती देखने को मिली थी। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी ( Centre for Monitoring Indian Economy ) के आंकड़ों के अनुसार बेरोजग़ारी दर 27.11 फीसदी से गिरकर 23.97 फीसदी पर आ गई है। बता दें कि अप्रैल में 12.15 करोड़ लोग रोजग़ार हुए थे। जिनमें से दिहाड़ी मजदूरों की संख्या 9.13 करोड़ थी और छोटे व्यापारियों के पास काम करने वाले लोगों का रोजग़ार गया है। सीएमआईई की सर्वे रिपोर्ट 1,17,000 लोगों से बातचीत के आधार पर तैयार की गई है। वहीं 1.82 करोड़ कारोबारियों का कारोबार खत्म हुआ है। साथ ही 1.78 करोड़ वेतन पर काम करने वाले नौकरीपेशा लोगों का रोजग़ार अप्रैल महीने तक खत्म हो चुका है।