विदेशी बाजारों में बढ़ोतरी
विदेशी बाजारों की बात करें तो सोने और चांदी की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिल रही है। न्यूयॉर्क के बाजार में सोना करीब 1.30 डॉलर प्रति ओंस की तेजी के साथ 1708 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं यूरोपीय बाजार में सोना करीब 1,569 यूरो प्रति ओंस पर है। ब्रिटिश मार्केट में सोने की कीमत 1,388 पाउंड प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं बात चांदी की करें तो कॉमेक्स पर चांदी करीब 16 डॉलर प्रति ओंस, यूरोप में 14 यूरो प्रति ओंस और ब्रिटेन में 12.55 पाउंड प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है।