Share Market News

July के पहले दिन Petrol और Diesel की कीमत में राहत, जानिए आज के दाम

लगातार दूसरे दिन Petrol Diesel Price में नहीं हुआ कोई बदलाव जून के महीने में 11 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हो चुका है Diesel

2 min read
petrol diesel price today delhi kolkata mumbai chennai 1st July 2020

नई दिल्ली। जुलाई महीने के पहले दिन पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol Diesel Price Today ) में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार लगातार दूसरे दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमत ( Petrol Diesel Price Unchanged ) को स्थिर रखा गया है। जबकि जून के महीने में देश की राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत ( Diesel Price Today ) में 11 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल चुका है। जबकि पेट्रोल की कीमत ( Petrol Price Today ) में 9 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमत ( Petrol Diesel Prices ) में कुछ दिन और स्थिरता देखने को मिल सकती है।

पेट्रोल के दाम में लगातार दूसरे दिन स्थिरता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महनगरों में बुधवार को पेट्रोल की कीमत में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। जबकि सोमवार को पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसके बाद देश देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 80.43 रुपए, 82.10 रुपए, 87.19 रुपए और 83.63 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। आपको बता दें कि 7 जून में पेट्रोल के दाम में लगाजार इजाफा देखने को मिला है।

डीजल के दाम भी नहीं हुआ बदलाव स्थिर
वही बात डीजल की कीमत की बात करें तो देश के चारों महानगरों में लगातार दूसरे दिन दाम में स्थिरता देखने को मिली। जबकि सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में 13 पैसे, कोलकाता और मुंबई 12 पैसे एवंं चेन्नई मे 11 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला था। जिसके बाद चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 80.53 रुपए, 75.64 रुपए, 78.83 रुपए और 77.72 रुपए प्रति लीटर दाम हो गए थे। आज भी यही दाम चारों महानगरों के लोगों को चुकाने होंगे।

जून में 11 रुपए से ज्यादा महंगा हुआ डीजल
जून में पेट्रोल और डीजल के दाम में बेहिसाब बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस महीने के सात जून से 30 जून तक पेट्रोल और डीजल के दाम में रोजाना बदलाव देखने को मिले हैं। इन 24 दिनों में दिल्ली में डीजल 11.14 रुपए लीटर महंगा हो गया है जबकि इन 24 दिनों में 21 बार पेट्रोल के दाम में वृद्धि के बाद पेट्रोल 9.17 रुपए लीटर महंगा हो गया है। बाकी महानगरों की बात करें तो अब तक कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में क्रमश: 8.80 रुपए, 8.87 रुपए और 8.10 रुपए प्रति प्रति लीटर हो इजाफा हो चुका है। जबकि डीजल के दाम में तीनों महानगरों में क्रमश: 10.02 रुपए, 10.62 रुपए और 9.50 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है।

Updated on:
01 Jul 2020 07:24 am
Published on:
01 Jul 2020 07:21 am
Also Read
View All