नई दिल्ली। सरकारी बांड में एक बार फिर से कमाई करने का मौका मिलने जा रहा है। भारत बांड ईटीएफ ( Bharat Bond ETF ) की दूसरी सेकंड इंस्टॉलमेंट 14 जुलाई से शुरू होने जा रही है। लोगों को सब्सक्रिप्शन का मौका मिलेगा। सरकार इस बांड के जरिए करीब 14,000 करोड़ रुपए तक जुटाने की योजना बना रही है। अपको बता दें कि यह देश का पहला कॉरपोरेट बांड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड है। जानकारी के अनुसार इंवेस्टर्स इस फंड में न्यूनतम यूनिट 1,000 रुपए की है।