देश के चारों महानगरों में Petrol Price में 11 पैसे प्रति लीटर का इजाफा 10 दिनों में Petrol Price में हो चुकी है 1.27 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी
नई दिल्ली। Petrol Diesel Price Today : देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में इजाफा ( Petrol Price Hike ) जारी है। लगातार दस दिनों की बात करें तो 19 अगस्त को छोड़ 16 अगस्त से लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से पेट्रोल सवा रुपया प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम ( Petrol Price Today ) 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है। जबकि डीजल की कीमत ( Diesel Price Today ) में लगातार स्थिरता जारी है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल के दाम में और इजाफा देखने को मिल सकता है।
पेट्रोल की कीमत में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार छठे दिन बढ़ोतरी देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में क्रमश: 11 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद तीनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 81.73, 83.24 और 88.39 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 9 पैसे प्रति लीटर की वृद्घि हुई है, जिसके बाद यहां पर दाम 84.73 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि 16 अगस्त से अब तक पेट्रोल के दाम में 1.27 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है।
डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश के चारों महानगरों के लोगों को डीजल के दाम सोमवार वाले ही चुकाने होंगे। पेट्रोल के मुकाबले तुलना करें तो डीजल के दाम में 29 जून के बाद लगातार बढ़ते रहे हैं। वैसे देश की राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम में सरकार ने वैट में भी कटौती की है। जिसके बाद दाम 8 रुपए प्रति लीटर कम हो गए हैं। वैसे आज आपको देश के चारों महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 73.56, 77.06, 80.11 और 78.86 रुपए प्रति लीटर तक चुकाने होंगे।