Share Market News

Petrol Diesel Price Today : लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ डीजल, पेट्रोल में स्थिरता

लगातार दो दिन के मामूली इजाफे के बाद पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं लगातार तीसरे दिन डीजल की कीमत में हुई 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी

2 min read
Dec 28, 2019
petrol diesel price.png

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol Diesel price today ) में से पेट्रोल के दाम ( ( petrol price today ) में दो दिन की लगातार मामूली बढ़ोतरी के बाद स्थिरता देखने को मिली है। वहीं डीजल की कीमत ( Diesel Price Today ) में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी देखने को मिली है। आईओसीएल ( IOCL ) से मिली जानकारी के अनुसार डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जानकारों की मानें तो क्रूड ऑयल के दाम ( crude oil price ) में इजाफा देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से डीजल की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जानकारों की मानें तो आने वालों दिनों में पेट्रोल की कीमत में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि दो दिनों की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 10 पैसे प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हुआ है।

करीब तीन महीने के उच्चतम स्तर पर डीजल
डीजल के दाम में लगातार इजाफा होने के चलते तीन महीने के उच्चतम स्तर नर पहुंच चुका है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद देश की राजधाानी दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम क्रमश: 67.41 और 69.83 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 18 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 70.73 और 71.27 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में डीजल के दाम में बढ़ोतरी जारी रह सकती है।

पेट्रोल के दाम में स्थितरता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद पेट्रोल के दाम स्थिर रखे गए हैं। जबकि शुक्रवार को देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। जिसके बाद दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 74.74, 80.40, 77.40 और 77.70 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल के दाम में यह स्थिरता अस्थाई है। इसमें आने वाले दिनों में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से पेट्रोल के दाम में स्थिरता देखने को मिल रही थी। उससे पहले लगातार 6 दिनों में पेट्रोल 37 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था।

डीजल में 10 दिन में 1.37 रुपए का हो चुका है इजाफा
अगर बात बीते 10 दिनों की करें तो देश के चारों महानगरों में डीजल औसतन 1.37 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। सिर्फ 25 दिसंबर को डीजल के दाम में स्थिरता देखने को मिली थी। वर्ना 19 दिसंबर से देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में लगातार इजाफा हो रहा है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली में इस दौरान डीजल 1.37 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। वहीं कोलकाता में 1.38 रुपए, मुंबई में 1.46 रुपए और चेन्नई में 1.46 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हो गया है। जानकारों की मानें तो पेट्रोल और डीजल के दाम में और इजाफा होने के आसार हैं।

Published on:
28 Dec 2019 09:22 am