19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आठ सप्ताह के उच्चतम स्तर पर सोना, 7 दिन की तेजी के बाद चांदी में गिरावट

सोना 50 रुपए चमककर 40,120 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंचे चांदी 380 रुपए टूटकर 47,550 रुपए प्रति किलोग्राम पर आई

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Dec 27, 2019

Gold Price Today

Gold two and silver prices reached three week low

नई दिल्ली। विदेशों में सोने चांदी के दाम में रही गिरावट के बीच स्थानीय जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम ( gold rate today ) 50 रुपए चमककर आठ सप्ताह के उच्चतम स्तर 40,120 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। वहीं चांदी की कीमत ( silver price ) में सात दिन की तेजी के बाद 380 रुपए टूटकर 47,550 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। आपको बता दें गुरुवार को सोने और चांदी की कीमत ( gold and silver price ) में 350 रुपए की तेजी देखने को मिली थी।

यह भी पढ़ेंः-जीएसटी रिटर्न फाइल ना करने वालों के खिलाफ होगी बड़ी कार्रवाई, अटैच हो सकते हैं प्रोपर्टी और बैंक अकाउंट

विदेशों में टूटा सोना, चांदी चमकी
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, नव वर्ष से पहले सुस्त कारोबार के बीच सोना हाजिर 1.60 डॉलर टूटकर 1,508.90 डॉलर प्रति औंस रह गया। फरवरी का अमरीकी सोना वायदा भी 0.90 डॉलर की गिरावट के साथ 1,513.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि नये साल से पहले कारोबार सुस्त रहने से सोने में मामूली गिरावट देखी गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.06 डॉलर चमककर 17.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ेंः-Beware! जल्द बढ़ सकता है Passenger Fare

आठ सप्ताह के उच्चतम स्तर पर सोना
स्थानीय बाजार में सोने में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए चमककर 01 नवंबर के बाद के उच्चतम स्तर 40,120 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 39,950 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,400 रुपए पर स्थिर रही। सोने के विपरीत चांदी में गिरावट रही। लगातार सात दिन चढऩे के बाद इसके दाम घटे हैं। चांदी हाजिर 380 रुपए लुढ़ककर 47,550 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा 349 रुपए की गिरावट में 46,640 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 920 रुपए और 930 रुपए प्रति इकाई पर टिके रहे।

यह भी पढ़ेंः-Crude के Rude होने से कहीं निकल ना जाए भारत का दम

आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम:- 40,120 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम:- 39,950 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम:- 47,550 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम:- 46,640 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई:- 920 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई:- 930 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम:- 30,400 रुपए