पेट्रोल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर की देखने को मिली बढ़ोतरी डीजल के दाम में बीते 6 दिनों से नहीं देखने को मिला बदलाव 11 दिनों में करीब 1.50 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हुआ पेट्रोल
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल के दाम ( petrol price ) 74 रुपए प्रति लीटर पार कर गए हैं। वहीं डीजल की कीमत ( diesel price ) में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ। आईओसीएल ( IOCL ) से मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल के दाम में 11वें दिन लगातार इजाफा देखने को मिला है। जिसकी वजह से देश में पेट्रोल के दाम करीब डेढ़ महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। जानकारों की मानें तो उत्पादन में कमी और डिमांड ज्यादा होने की वजह से पेट्रोल की कीमत में इजाफा ( petrol price hike ) देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में पेट्रोल की कीमतों में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है। इसका कारण इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी ( crude oil price hike ) को माना जा रहा है।
पेट्रोल की कीमतों में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 74.05, 76.74, 79.71 और 76.97 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत डेढ़ महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। जानकारों की माने तो देश में पेट्रोल की कीमत में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है।
6 दिन से पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में लगातार छठे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार बीते मंगलवार को डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 65.79, 68.20, 69.01 और 69.54 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। डीजल के दाम में यह लगातार चौथे दिन कटौती हुई थी। वैसे जानकारों का कहना है कि जल्द ही डीजल की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
11 में इतना महंगा हो गया है पेट्रोल
11 दिनों में पेट्रोल की कीमत में महंगाई देखने को मिली है। खास बात तो ये है कि सोमवार तक 11 दिनों में पेट्रोल के दाम में औसतन 1.45 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। आईओसीएल से मिले आंकड़ों की मानें तो नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 1.45 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। वहीं कोलकाता में दाम 1.42 रुपए प्रति लीटर बढ़ चुके हैं। मुंबई में भी 1.43 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल मंहगा हो चुका है। वहीं चेन्नई में सबसे अधिक 1.49 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।