Petrol Diesel price Today: गुरुवार को दिल्ली में डीजल की कीमत में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। वहीं पेट्रोल के दाम लगातार तीसरे दिन स्थिर रखे गए हैं।
नई दिल्ली। सरकार ने महंगाई के मोर्चे पर काम करना शुरू कर दिया है। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत ( crude oil price ) में बढ़ोतरी होने के बाद भी डीजल की कीमत को काबू में रखने का प्रयास सरकार करने में जुटी है। इसी के तहत आज यानी गुरुवार को डीजल की कीमत ( diesel price ) में कटौती की गई है। दिल्ली में डीजल के दाम में दो दिन की स्थिरता के बाद 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। वहीं पेट्रोल के दाम ( petrol price ) में लगातार तीसरे दिन स्थिरता रखी गई है। आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में ड्यूटी बढ़ा देने से 6 जुलाई को पेट्रोल और डीजल के दाम में 2.50 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हो गया था। जिसके बाद सरकार की आलोचना शुरू हो गई थी कि आने वाले दिनों में देश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच जाएगी।
डीजल की कीमत में कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल की कीमत में कटौती देखने को मिली है। यह कटौती तीन दिन के बाद हुई है। देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो 15 पैसे दाम कम हुए हैं, जिसके बाद डीजल के दाम 66.34 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता में 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद डीजल की कीमत 68.37 रुपए प्रति लीटर हो गई है। मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 69.53 और 70.07 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
डीजल के दाम में दो दिन के बाद कटौती
| महानगर | डीजल के दाम (रुपए प्रति लीटर में) | कटौती (पैसे प्रति लीटर में) |
| दिल्ली | 66.34 | 15 |
| कोलकाता | 68.37 | 11 |
| मुंबई | 69.53 | 16 |
| चेन्नई | 70.07 | 16 |
लगातार तीसरे दिन पेट्रोल की कीमत में बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में गुरुवार को भी पेट्रोल की कीमत स्थिर रखे गए हैं। यानी जो दाम मंगलवार को लागू थे, वो ही गुरुवार को भी लागू रहेंगे। आपको बता दें कि मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद दिल्ली और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में क्रमश: 72.90 और 75.70 रुपए प्रति लीटर हो गई थी। वहीं कोलकाता में पेट्रोल के दाम 3 पैसे प्रति लीटर कम हुए थे, जिसके बाद दाम 75.12 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर कम हुए थे, जिसके बाद दाम 78.52 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.