6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत की हार से सट्टा बाजार में डूब गए 100 करोड़ रुपए, जानिए किसका हुआ कितना नुकसान

India Vs New Zealand World Cup 2019 Semi final Match में Satta Market को बड़ा झटका लगा है। भारत के हार जाने से सट्टा बाजार के 100 करोड़ रुपए डूब गए। फाइव स्टार्स होटलों में रखी गई सेलीब्रेशन पार्टी रद हो गई।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 11 Jul 2019, 7:38 AM IST

India New Zealand Match

नई दिल्ली।आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 का पहला सेमीफाइनल ( India vs New Zealand World Cup 2019 ) जिसमें भारत बुधवार को न्यूजीलैंड ( New Zealand ) से मात्र 18 रनों के अंतर से हार गया। भारत की इस हार से दिल्ली-एनसीआर ( Delhi-NCR ) के सट्टा बाजार ( Satta Market ) को बड़ा नुकसान हुआ है। सूत्रों के अनुसार इस हार ने सट्टेबाजों को 100 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। इस मैच से पहले सभी न्यूजीलैंड के ऊपर भारत की जीत की भविष्यवाणी कर रहे थे। भारत जीत का दावेदार भी माना जा रहा था, लेकिन कीवी टीम ने पासा पलट दिया। भारत पर सट्टा बाजार में 4.35 रुपए का भाव था, जबकि न्यूजीलैंड पर 49 रुपए का भाव था। इसका मतलब था कि कीवी टीम हारी हुई थी।

धोनी के विकेट ने बिगाड़ा हिसाब

मैच में जब भारत का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 200 रन था और रवींद्र जडेजा तथा महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे, तब भारत पर सट्टेबाज जमकर खेल रहे थे, लेकिन आखिरी दो ओवरों में जिस तरह से न्यूजीलैंड ने वापसी की, उससे सभी हिसाब बिगड़ गया। धोनी का आउट होना सट्टेबाजों के लिए सबसे बुरा साबित हुआ, क्योंकि उनका पूरा पैसा डूब गया था। जिन्होंने न्यूजीलैंड पर पैसा लगाया था, उनकी जेब भर गई।

बिखरा टॉप ऑर्डर

एक सट्टेबाज ने नाम ना प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि जब भारत का टॉप ऑर्डर पांच रन पर पवेलियन लौट गया तो तब सट्टाबाजार बदल रहा था। कल उम्मीदें ज्यादा थीं, लेकिन आज भारत की हार के साथ यह विश्व कप की सबसे बुरी खबर साबित हुई। ग्रुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद और दिल्ली में कई सट्टेबाजों ने फाइव स्टार होटलों में पार्टियों का इंतजाम किया हुआ था, लेकिन अंतिम समय में सभी को रद्द कर दिया गया।

किस बात पर कितना सट्टा

- दिल्ली का सट्टाबाजार मंगलवार को 150 करोड़ रुपए से ऊपर था।
- सट्टा रनों और विकेट से मिली जीत के अंतर पर लगा था।
- साथ ही इस बात पर भी लगा था कि क्या भारत और न्यूजीलैंड की टीमें मिलकर 400 से ज्यादा रन बना पाती हैं या नहीं।
- कौन-सा गेंदबाज तीन विकेट से ज्यादा लेगा, ऐसा कौन करेगा, स्पिनर या तेज गेंदबाज। जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल या न्यूजीलैंड से ट्रेंट बाउल्ट और लॉकी फग्र्यूसन।
- बुमराह पर 20 रुपए, जबकि बोल्ट पर सात रुपए का था भाव।
- भारत के कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा के अलावा न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन और मार्टिन गुप्टिल पर भी पैसा लगा था कि इनमें से कौन अर्धशतक जमाएगा और कौन शतक।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.