0 शेयरों वाला बीएसर्इ सेंसेक्स 73.80 अंकों की गिरावट के साथ 35,246.27 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 22 अंकों की गिरावट के साथ 10,719 के स्तर पर हुआ।
मुंबर्इ। आज दिनभर मिलेजुले कारोबार के बाद शेयर बाजार की गिरावट के साथ बंद हुआ। मिडकैप के शेयरों में 1.5 फीसदी के गिरावट का असर सबसे अधिक देखन को मिला। 30 शेयरों वाला बीएसर्इ सेंसेक्स 73.80 अंकों की गिरावट के साथ 35,246.27 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 22 अंकों की गिरावट के साथ 10,719 के स्तर पर हुआ। आज के कारोबार के अंत में भी अाॅयल एंड गैस के शेयरों को छोड़ दें तो बाकी सभी शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
बीएसर्इ पर फायदे वाले शेयरों में आेएनजीसी, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोल इंडिया आैर एचडीएफसी बैंक के शेयर शुमार है। जबकि लाल निशान पर जिन शेयर्स ने आज का कारोबार बंद किया उनमें डाॅ रेड्डीज लैब्स, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, पावर ग्रिड काॅर्पोरेशन आॅफ इंडिया आैर टाटा स्टील के शेयर शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - महंगे पेट्रोल-डीजल की मार के लिए रहिए तैयार, 12 मई के बाद बढ़ेंगे दाम
एनएसर्इ पर जिन शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली उनमें आेएनजीसी(2.95 फीसदी), भारती एयरटेल (2.40 फीसदी), टेक महिन्द्रा (1.45 फीसदी), हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज (1.32 फीसदी) आैर भारत पेट्राेलियम (1.23 फीसदी) शामिल हैं। वही इसपर नुकसान वाले शेयरों की बात करें तो इसमें डाॅ रेड्डीज लैब्स (-3.62 फीसदी), टाटा मोटर्स (-2.44 फीसदी), इंडियाबुल्स हाउसिंग फायनेंस (-2.23 फीसदी), सिप्ला (-2.13 फीसदी), बजाज फिनसर्व (-2.09 फीसदी) है।
कैसी रही थी बाजार की आेपनिंग
वैश्विक संकेतों के बीच आज शेयर बाजार की शुरूअात हरे निशान पर हुर्इ थी। आज सेंसेक्स 148 अंक चढ़कर 35466 के स्तर पर खुला तो वहीं निफ्टी भी 35 अंकों की छलांग लगाकर 10777 के स्तर पर खुला। शुरूअाती कारोबार में मिडकैप आैर स्मालकैप में भी हल्की बढ़त देखने को मिली थी । बीएसर्इ का स्माॅलकैप 17 अंकों की तेजी के साथ 18,102 के स्तर पर कारोबार शुरू किया वहीं सीएनएक्स मिडकैप सपाट स्तर पर दिखा । वहीं बीएसर्इ के मिडकैप में भी 25 अंकों की गिरावट देखि गयी ।