Share Market News

दीपावली से एक दिन पहले शेयर बाजार में उठापठक, सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद

सेंसेक्स 85.81 की तेजी के साथ 43443 अंकों पर हुआ बंद निफ्टी 50 में देखने को मिली 29 अंकों की तेजी, 12720 पर बंद
2 min read
Nov 13, 2020
Stock market closed day before Diwali, Sensex closed with slight gain
Stock market closed day before Diwali, Sensex closed with slight gain

नई दिल्ली। आज शेयर बाजार में जबरदस्त उठापठक देखने को मिली। उसके बाद बाजार बंद होने के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। जहां सेंसेक्स 86 अंकों की बढ़त देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 12700 अंकों को पार करने में कामयाब रहा। आयशर मोटर्स में आज 7 फीसदी से ज्यादा तेजी देखने को मिली। वहीं कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी और टेक सेक्टर्स में गिरावट देखने को मिली।

शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद
आज शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 85.81 अंकों की बढ़त के साथ 43443 अंकों पर बंद हुआ है। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 29.15 अंकों की बढ़त के साथ 12,719.95 अंकों पर बंद हुआ है। बीएसई स्मॉल कैप 172.82 और बीएसई मिड-कैप 135.63 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ है। वहीं विदेशी निवेशकों का इंडेक्स सीएनएक्स मिडकैप 170.50 अंकों कह तेजी के साथ बंद हुआ है।

इन सेक्टर्स में देखने को मिली तेजी
आज बैंकिंग सेक्टर में आज बड़ी तेजी देखने को मिली है। बैंक एक्सचेंज 284.76 और बैंक निफ्टी 186.90 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ है। बीएसई हेल्थकेयर 255.11, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 146.49, बीएसई मेटल 179.52, तेल और गैस 80.79, बीएसई ऑटो 78.54, बीएसई पीएसयू 29.85 और बीएसई आईटी 20.96 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। जबकि कैपिटल गुड्स 53.13 अंक, बीएसई एफएमसीजी 25.44 और बीएसई टेक 3.55 में मामूली गिरावट देखने को मिली है।

बढ़त और गिरावट वाले शेयर्स
पहले बढ़त वाले शेयरों की बात करें तो आयशर मोटर्स 7.11 फीसदी, बजाज फाइनसर्व 3.50 फीसदी, कोल इंडिया 2.99 फीसदी, टाटा स्टील 2.83 फीसदी और डिविस लेबोरेटरीज 1.98 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है। जबकि टाटा मोटर्स 3.37 फीसदी, एलएंडटी 1.95 फीसदी, हाउसिंग डेवलपमेंट फायनांस कॉरपोरेशन 1.16 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 1.07 फीसदी और यूपीएल के शेयरों में 0.95 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

Updated on:
13 Nov 2020 04:16 pm
Published on:
13 Nov 2020 04:11 pm
Also Read
View All
OFSS Share Price: 6 महीने में 50% से ज्यादा रिटर्न दे चुका यह IT शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा, जानिए क्या कह रहे टेक्निकल चार्ट्स

SBI Funds Management का IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दिख रहा 17% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Share Market: सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर हुआ बंद, 1 ही दिन में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा, IT, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स उछले

Zensar Technologies Share Price: शार्दुल सिक्योरिटीज, गोल्डियम इंटरनेशनल और ION एक्सचेंज समेत ये शेयर 20% तक उछले, सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी

Vedanta Aluminium Share Price: प्रोडक्शन अपडेट जारी करने के बाद वेदांता ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर उछले, जानिए 1 हफ्ते का रिटर्न