नई दिल्ली। मुकेश अंबानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स की कंपनी में निवेश करने जा रहे हैं। इस कंपनी का नाम है ब्रेकथ्रू एनर्जी वेंचर्स। जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज 5 करोड़ डॉलर यानी करीब 371 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इस बात की जानकारी मुकेश अंबानी ने शेयर बाजार में रेग्यूलेटरी फाइलिंग में दी है।