क्या कहते हैं जानकार
केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि पिछले साल दिवाली के बाद से सोने में करीब 29.75 फीसदी की तेजी रही है, जबकि बीते सात अगस्त को सोने का भाव एमसीएक्स 56,191 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछला था, जोकि रिकॉर्ड उंचा स्तर है। वहीं, चांदी में पिछले साल के मुकाबले 35 फीसदी से ज्यादा तेजी आई है जबकि सात अगस्त को चांदी का भाव रिकॉर्ड 77,949 रुपये प्रति किलो तक उछला था। उन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी से सोने को सपोर्ट मिला है। देसी करेंसी रुपये में डॉलर के मुकाबले पिछले साल दिवाली के बाद से अब तक करीब पांच फीसदी की कमजोरी आई है।