Share Market News

Today Petrol Diesel price: लगातार पांचवे दिन पेट्रोल हुआ 13 पैसे सस्ता, डीजल के दाम 11 पैसे प्रति लीटर कम

नई दिल्ली में 70.43 रुपए प्रति लीटर हुआ पेट्रोल का दाम राष्ट्रीय राजधानी में 64.39 रुपए प्रति लीटर तक पहुंचा डीजल पांच महीने के निचले स्तर पर आए डीजल के दाम

2 min read
Jun 10, 2019
Petrol Diesel Price Today
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 29th Sept 2020

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार कटौती देखने को मिल रही है। सोमवार को लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 13 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। वहीं डीजल की कीमत में 11 पैसे प्रति लीटर कम हुए है। आपको बता दें कि इस कटौती के चार डीजल के दाम जनवरी के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर है। वहीं पेट्रोल भी फरवरी के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गए हैं।

13 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ पेट्रोल
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 13 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 70.43, 72.68, 76.12 और 73.17 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि पेट्रोल के दाम राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में चार महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। 7 फरवरी 2019 को पेट्रोल के दाम 70.44 रुपए प्रति लीटर रुपए प्रति लीटर थे।

पेट्रोल की कीमत में कटौती






























महानगरपेट्रोल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)कटौती (पैसे प्रति लीटर में)
नई दिल्ली70.4313
कोलकाता72.6813
मुंबई76.1213
चेन्नई73.1713

11 पैसे कम हुए डीजल के दाम
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम क्रमश: 64.39 और 66.31 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं , मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 67.51 और 68.11 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपकों बता दें कि डीजल के दाम पांच महीने के निचले स्तर पहुंच गए हैं। 14 जनवरी 2019 को डीजल के दाम 64.18 रुपए प्रति लीटर थे।

डीजल के दाम में कटौती






























महानगरडीजल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)कटौती (पैसे प्रति लीटर में)
नई दिल्ली64.3911
कोलकाता66.3111
मुंबई67.5112
चेन्नई68.1112

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
10 Jun 2019 07:40 am