जेफो बेजोस ने कहा, "अगर हम मौजूदा सभ्यता को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो हमें चांद की जरूरत होगी।" चांद पर बर्फ पाए जाने को लेकर बेजोस ने कहा कि इसका इस्तेमाल हम पीने की पानी से लेकर फसल उगाने तक के लिए कर सकते हैं। यही नहीं, इसका उपयोग रॉकेट प्रोपेलेंट के तौर पर भी किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, चांद पर केवल तीन दिनों के अंदर ही पहुंचा जा सकता है, जिसके लिए हमें बेहद कम एनर्जी की जरूरत होगी। बेजोस ने इस बात पर भी जोर दिया कि पृथ्वी के अपेक्षा चांद पर जाने के लिए हमें 24 गुना कम एनर्जी की जरूरत होगी।