31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुकेश अंबानी का Reliance Jio बना देश का दूसरा सबसे पॉपुलर ब्रांड, जानिए कौन है शीर्ष पर

इप्सॉस की स्टडी से हुआ खुलासा। रिलायंस जियो भारत का दूसरा सबसे पॉपलुर ब्रांड। लैरी पेज और सर्नी ब्रिन का गूगल लगातार चौथी बार बना भारत का सबसे पॉपलुर ब्रांड।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 7 Jun 2019, 12:49 PM IST

Reliance Jio

मुकेश अंबानी की Reliance Jio बना देश का दूसरा सबसे पॉपुलर ब्रांड, जानिए कौन शीर्ष पर

नई दिल्ली। सितंबर 2016 में लॉन्च होने के बाद ही मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani ) की रिलायंस जियो ( Reliance Jio ) ने लगातार कई कीर्तिमान रचे है। देश के टेलिकॉम सेक्टर की तस्वीर बदलने वाली रिलायंस जियो के हिस्से में एक और उपलब्धि आई है। दरअसल, इप्सॉस ( IPSOS ) की एक हालिया सर्वे से पता चला है कि भारत के सबसे पॉपुलर ब्रांड्स की लिस्ट में रिलायंस जियो दूसरा सबस पाॅपुलर ब्रांड बन गया है। इस लिस्ट में सबसे पहले पायदान पर अल्फाबेट इंक ( Alphabet Inc. ) की गूगल ( google ) है। जबकि दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस ( Jeff Bezos ) की कंपनी अमेजन ( Amazon ) भी इस लिस्ट में शामिल है।

अगर आप भी 10वीं पास तो बन सकते हैं गैस एजेंसी के मालिक, बस इन शर्तों को करना होगा पूरा

देसी ब्रांड्स के लिए इस लिस्ट में जगह बनाना मुश्किल

जियो की सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी कंपनी भारती एयरटेल ( Bharti Airtel ) 8वें स्थान पर है। टॉप 10 में अन्य पॉपुलर ब्रांड्स की बात करें तो इसमें पेटीएम, सैमसंग शामिल हैं। इप्सॉस इंडिया के प्रबंध निदेशक विवेक गुप्ता ने बताया कि लोकल ब्रांड्स के लिए टॉप 10 में जगह बनाना काफी मुश्किल है। होमब्रांड के तौर पर जियो ने काफी लचीलापन दिखाया है, जिसकी वजह से जियो टॉप 3 ब्रांड्स में जगह बनाने में कामयाब हुआ है।

GSP दर्जा छिनने से सब्सिडी से लेकर व्यापार घाटे तक पर पड़ेगा असर, अमरीका के लिए भी मुश्किलें

कैसे की गई यह स्टडी

इप्सॉस ने इसके लिए 5 मापदंडों पर कंपनियों की स्टडी करने के बाद यह रैंकिंग दी है। इस स्टडी में इप्सॉस ने हजारों इंटरनेट यूजर्स का ओपिनियन है। इस रिसर्च कंपनी की इस रिपोर्ट 17 देशों के 34,500 लोगों की मदद से किया गया है। इस स्टडी में करीब 100 से अधिक ब्रांड्स को शामिल किया गया। यह लगातार चौथ साल है जब गूगल इस लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। पेटीएम को इस लिस्ट में पहली बार जगह मिली है। वहीं, बिल गेट्स की माइक्रोसॉफ्ट, फ्लिपकार्ट और एप्पल में इस लिस्ट में शामिल हैं।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.