बैंक ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट 2018-19 में कहा कि वह सार्वजनिक पेशकश, राइट इश्यू या पात्र संस्थागत नियोजन के जरिये पूंजी जुटाएगा। इसके लिये 28 जून को होने वाली वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी। बैंक ने कहा कि इस पूंजी का इस्तेमाल आम कारोबारी जरूरतों को पूरा करने के लिये किया जाएगा। उसने कहा कि बासेल-तीन मानक को पूरा करने के लिये उसे यह पूंजी जुटाने की जरूरत पड़ रही है। बैंक ने कहा कि उसे बेसिल-3 नियमों के तहत, उसे 5.50 का टियर 1 अनुपात क मेंटेन करने की जरूरत है। इसके साथ ही उसे 2.50 फीसदी का कैपिटल कंजर्वेशन बफर भी मेंटेन करना होगा।