वित्त वर्ष 2017-18 के विश्लेषण से पता चलता है कि कुल 68,041 बिजनेस ऐसे रहे हैं, जिनका टर्नओवर 50 करोड़ रुपए से अधिक रहा है। इन बिजनेस का जीएसटी जमा करने में कुल हिस्सा 66.6 फीसदी रहा है। अधिकारी ने बताया कि अगर जीएसटी काउंसिल सहमत हो जाता है तो बीटूबी सेल्स के लिए इ-इनवॉइस जेनरेट करने के लिए 50 करोड़ रुपए कर दिया जाएगा। मौजूदा सिस्टम के तहत इनवॉइस जेनरेट करने और सेल्स रिटर्न भरने में लंबा समय लगता है।