वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की टीम बजट की तैयारियों में जोरो-शोरों से लग गई है। बजट टीम में निर्मला सीतारमण के साथ वित्त राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन भी शामिल हैं। इसके अलावा वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग, व्यय सचिव गिरीश चंद्र मुर्मू, राजस्व सचिव अजय भूषण पांडेय, DIPAM के सचिव अतनु चक्रवर्ती और वित्तीय सेवा सचिव राजीव कुमार शामिल हैं।