मथुरा

नई नवेली दुल्हन ने ससुराल आते ही पति को दी खौफनाक मौत, सुनकर कांप जाएगी रूह

मथुरा में शादी के 15 दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन ने करंट देकर पति को मौत की नींद सुला दिया। वारदात का खुलासा उस समय हुआ जब मृतक का मोबाइल उसके परिजनों के हाथ लगा। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
2 min read
• •
Sep 18, 2022
after marriage husband demand 10 lakh rupees for honeymoon in Pilibhit
पीलीभीत में दहेज मांगने का एक अजब मामला सामने आया है।

धर्म की नगरी मथुरा में एक खौफनाक वारदात होने का मामला सामने आया है। यहां एक नई नवेली दुल्हन ने शादी के 15 दिन बाद ही पति को खौफनाक सजा देकर मौत की नींद सुला दिया। साथ जीने और मरने की कसमें खाने वाली पत्नी ने प्यार में बेवफा होकर बेरहमी से अपने पति को करंट दिया जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात का खुलासा उस समय हुआ जब मृतक का मोबाइल उसके परिजनों के हाथ लगा। जिसके बाद मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और आरोपी महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं ये मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

रिकॉर्डिंग में सामने आई ये बात

वारदात पर बात करते हुए सीओ महावन रविकांत पराशर ने बताया कि मृतक के मोबाइल में ऐसी रिकॉर्डिंग मिली है, जिसमें पत्नी की बेवफाई साफ सुनाई दे रही है। आरोपी महिला अपने प्रेमी पति से 10 मिनट तक करंट देने की बात कहते हुई सुनाई दे रही है। साथ ही वह कह रही है कि जब तुमने 11 बजे आने का किया था तो तुम क्यों नहीं आए। इस रिकॉर्डिंग के आधार पर ही पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया और हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आरोपी पत्नी व उसका प्रेमी गिरफ्तार

गौरतलब है कि आरोपी महिला ने 15 दिन पहले ही शादी की कसमें खाई और फिर उसी कसम को तोड़ते हुए रिश्तों का कत्ल कर दिया। हालांकि आरोपी पत्नी पकड़ में भी नहीं आती यदि परिवार वाले मृतक के मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते। मोबाइल की रिकॉर्डिंग में जो कुछ सामने आया वह हैरान करने वाला था। परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए पति की हत्या के आरोप में पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

Published on:
18 Sept 2022 04:07 pm
Also Read
View All
‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला

कृष्ण जन्मभूमि केस: हाईकोर्ट में दोनों पक्षों ने रखीं दलीलें, 20 नवंबर को फिर सुनवाई

संत प्रेमानंद पर आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, सोशल मीडिया पर लोगों ने दिखाया गुस्सा, जानिए क्या बोले?