मथुरा

पार्लर बंद कर लौट रही युवती पर बाइक सवार बाढ़माशों ने धारदार हथियार से किया हमला

बाइक सवार बदमाशों ने एक युवती को धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया।
2 min read
Jun 05, 2018
Acid Attck
पार्लर बंद कर लौट रही युवती पर बाइक सवार बाढ़माशों ने धारदार हथियार से किया हमला

मथुरा। महिलाओं पर हमले की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मथुरा के थाना कोतवाली इलाके के महोली रोड का है। जहां पर बाइक सवार बदमाशों ने एक युवती को धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद हमला वर फरार हो गए।

ये है मामला

योगी सरकार भले ही महिला सुरक्षा की बात करती हो लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। ताजा ही मामला आया है मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र के महोली रोड का। एक बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक युवती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और घटना को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना में घायल हुई युवती जमीन पर जा गिरी और स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची औऱ पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस जांच में पता चला कि यह हमला उस वक्त हुआ जब 20 वर्षीय नीतू पार्लर बंद कर घर लौट रही थी।

जल्द ही गिरफ्त में होंगे आरोपी

वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि टीम गठित कर दी है जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Published on:
05 Jun 2018 08:28 pm