ग्रुप संचालक अमित गुप्ता का कहना है कि उनका और उनके साथियों का मुख्य उद्देश्य लोगों की जान बचाना है। इसके लिए वह सदैव प्रयासरत रहते हैं। क्षेत्र में कहीं भी किसी को रक्त की जरूरत हो तो वह तत्काल हमें सूचित कर सकता है। उनके रक्त की व्यवस्था के लिए ग्रुप के सभी सदस्य पूरे तन, मन और धन से साथ रहते हैं। वाल्मीकि नवयुवक संघ के जिला अध्यक्ष विनय कुमार वाल्मिकि, पूर्व मंडल अध्यक्ष निर्मल शर्मा, अमित जैन आदि मौजूद रहे।