16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन को खास बनाने के लिए किया यह नेक काम

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हिन्दू युवा वाहिनी ने किया रक्तदान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 5 Jun 2018, 6:11 PM IST

cm yogi adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन को खास बनाने के लिए किया यह नेक काम

गोंडा. विश्व पर्यावरण दिवस के दिन यानी कि 5 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन है। इस खास मौके पर एक ओर जहां उन्हें पार्टी के कई नेताओं ने विश किया, तो वहीं दूसरी ओर उनके प्रशंसकों ने भी उनका जन्मदिन मनाया। सूबे के मुख्यमंत्री और गोरखपुर पीठ के महंत योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन हिन्दू युवा वाहिनी ने रक्त दान कर मनाया। उन्होंने जरूरतमंदों के लिए जिला अस्पताल में रक्त दान किया और इस अनोखे अंदाज से मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया।इसके अलावा जिले भर में वाहिनी की तरफ से मुख्यमंत्री के नाम पर पौधारोपण भी किया गया।

गरीबों को किया रक्तदान

बात जब भी गरीबों की आती है, तो मुख्यमंत्री हर वक्त उनके हित के लिए किसी न किसी योजना को लागू करने की बात करते हैं। इसलिए उनके जन्मदिन पर रक्त दान कर पौधारोपण किया गया और गरीबों को दान भी दिया गया।

नेक काम के जरिये दिया मुख्यमंत्री को तोहफा

हिन्दू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष शारदाकांत पाण्डेय ने कहा कि रक्तदान करके जन्मदिन मनाने की प्रेरमा मुख्य संरक्षक की तरफ से मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर उन्हें तोहफा देने के रूप में यह काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने समाज के सभी तबके के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। हिन्दू युवा वाहिनी केवल हिन्दू के लिए ही नहीं सभी के लिए काम करती है। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि पवित्र मलामस और पाक रमजान के साथ-साथ विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्य संरक्षक का जन्मदिन कई तरह के कार्यकर्मों के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर इस तरह का नेक काम कर उन्हें तोहफा दिया है।

इन्होंने किया रक्तदान

रक्तदान करने वालों में सुनील दूबे, बब्बू दूबे, सुशील बाबा, अरुण गुप्ता, बब्बू शुक्ला, मनोज शुक्ला, देव नारायण तिवारी, विजय दूबे, सिंकू दुबे, अभिनंदन ओझा, सोनू मिश्रा समेत तमाम कार्यकर्ता रहे।