मथुरा

ओवरलोड भूसे की गाड़ी टच हुई बिजली के तारों से, दो लोगों की करंट से मौत

भूसा ओवरलोड कर भरा गया था जिसकी वजह से उसकी ऊंंचाई अधिक होने के कारण गाड़ी बिजली के तारो की चपेट में आ गई।  
2 min read
May 05, 2018
Accidnet

मथुरा। थाना राया क्षेत्र के गांव ककरेटिया में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गयी। गाड़ी में भूसा ओवरलोड कर भरा गया था जिसकी वजह से उसकी ऊंंचाई अधिक होने के कारण गाड़ी बिजली के तारो की चपेट में आ गई। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि तार भी नीचे थे, आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगाने की भी कोशिश की।

ग्रामीणों ने लगाया जाम
जानकारी के मुताबिक थाना राया क्षेत्र के ककरेटिया गांव में उस समय मातम पसर गया जब यहां भूसा बेचने आये दो किसानों की बिजली की 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से मौत हो गयी। रामकुमार और अनिल अपने साथी अख्तर के साथ भूसा बेचने के लिए राया आये थे। यहां से ये लोग भूसा खाली करने ककरेटिया जा रहे थे इसी दौरान बिजली के तारों की चपेट में इनकी मैक्स पिकप गाड़ी आ गयी और उसकी चपेट में आने से रामकुमार और अनिल की मौत हो गयी। भूसा व्यापारी दो लोगों की मौत होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और जाम लगा दिया। रामकुमार और अनिल की बिजली के तारों की चपेट में आने से हुई मौत की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्या कहना है पुलिस का
घटनाा की जानकारी मिलतेे ही एसपी देहात अरुण कुमाार शुक्ला मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया की सूचना मिली थी 11000 की लाइन की चपेट में आकर दो लोग मर गए हैं । सूचना पर हम लोग आए हैं दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Published on:
05 May 2018 06:06 pm