11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आग में जलकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

इस दुःखद हादसे में सिर्फ महिला की जान बची है जो कि जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।

2 min read
Google source verification

बरेली

image

Amit Sharma

May 05, 2018

Fire

बरेली। भोजीपुरा में मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई जिसमें दम्पत्ति और तीन बच्चे झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। इस दुःखद हादसे में सिर्फ महिला की जान बची है जो कि जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। जिला प्रशासन ने मृतकों को चार चार लाख रुपए का मुआवजा देने का एलान किया है।

तीन की हो गई मौत

भोजीपुरा के लखनपुर के रहने वाले राजाराम अपने परिवार के साथ रहते थे। राजाराम के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई जिसके कारण राजाराम उसकी पत्नी लक्ष्मी, बेटा भूरा और लकी एवं लड़की चांदनी बुरी तरह से झुलस गई जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर इलाज के दौरान राजाराम और उसके बेटे भूरा और बेटी चांदनी की मौत हो गई जबकि राजराम की पत्नी लक्ष्मी और बेटा लकी का इलाज चल रहा है जिनकी हालत भी गम्भीर बताई जा रही है।

आग के कारणों का पता नहीं

एसपी क्राइम रमेश कुमार भारतीय ने बताया कि घर में आग लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई है जबकि दो का उपचार जारी है। आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगने का मामला सामने आया है।


चार चार लाख मुआवजे का एलान

वहीं इस अग्निकांड की सूचना पर जिलाधिकारी वीरेंद्र सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने इस घटना को दैवीय आपदा मानते हुए मृतकों के परिवार को 12 लाख रुपए मुआवजा देने का एलान किया है साथ ही घायलों को समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।


जिला अस्पताल पहुंचे नेता

आग में झुलस कर तीन लोगों के मरने की सूचना पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार जिला अस्पताल पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों का हाल जाना। समाजवादी पार्टी के भी तमाम नेता जिला महासचिव प्रमोद बिष्ट के नेतृत्व में जिला अस्पताल पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। सपा नेताओं ने 10-10 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने की मांग की।