11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला ने मिट्टी तेल डालकर खुद को लगाई आग

जनपद के ग्राम सायर में उस समय हड़कम्प मच गया। जब एक अधेड़ महिला ने खुद पर मिटटी का तेल डालकर आग लगा ली।

2 min read
Google source verification
hamirpur

हमीरपुर. जनपद के ग्राम सायर में उस समय हड़कम्प मच गया। जब एक अधेड़ महिला ने खुद पर मिटटी का तेल डालकर आग लगा ली और वहीं आग में गंभीर रूप से झुलसी हुई महिला को सदर अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।

मौदहा कोतवाली क्षेत्र के सायर गांव का है मामला

ममला हमीरपुर जनपद के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के सायर गांव का है। जहां पर गृह कलह के चलते एक अधेंड़ महिला ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली, वही आग लगने से गंभीर रूप से झुलसी महिला को आनन फानन में प्रथमिक स्वास्थ केंद्र मौदहा लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों की महिला की हालत गभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रिफर कर दिया।

किसी बात पर उसने इस घटना को अंजाम दे दिया

पति का कहना है कि वह कुछ समय से मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और उसका पिछले कई महीनों से इलाज भी चल रहा था। मगर इलाज से कोई खास फायदा होता नहीं दिख रहा था जिससे वह हमेशा तनाव में रहने लगी थी। इसके अलावा छोटी छोटी बात पर वह परिजनों से उलझ जाती थी और किसी बात पर उसने इस घटना को अंजाम दे दिया।

अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया

वहीं ग्रामीणों ने बताया है कि महिला दाई का काम करती थी। उसकी दिमाकी हालत बहुत दिनों से कुछ ठीक भी नहीं चल रही थी। जिससे वह बहुत परेशान भी रहती थी। आज भी पता नहीं जाने क्या हुआ कि उसने मिट्टी का तेल डाल कर खुद पर मिट्टी का ते ल डालकर अपने आप को आग लगा ली। वहीं महिला को मौदहा जिले के सामुदयिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाकर भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने सदर अस्पताल के लिए रिफर कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला के खुद को आग लगाने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।