11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीजे बनकर दौड़ रहे ऑटो पर एसएसपी की लगाम

एसएसपी के निर्देश पर चले इस अभियान में जिले में 413 ऑटो से म्यूजिक सिस्टम निकाले गए।

2 min read
Google source verification

बरेली

image

Amit Sharma

May 05, 2018

UP POlice

बरेली। जिले का चार्ज संभालते ही एसएसपी कलानिधि नैथानी ने म्यूजिक सिस्टम लगाकर चलने वाले ऑटो के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे उन्होंने ऑटो चालकों को हिदायत दी थी कि वो दो दिन के भीतर ऑटो में लगे म्यूजिक सिस्टम को खुद हटा लें नहीं तो पुलिस खुद ही ऑटो की चेकिंग कर ऑटो से म्यूजिक सिस्टम निकालेंगे। एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने ऑटो के खिलाफ़ कार्रवाई करते हुए 400 से ज्यादा ऑटो से म्यूजिक सिस्टम निकलवाए।

स्पीकर देखकर पुलिस हैरान

ऑटो में म्यूजिक सिस्टम के खिलाफ शहर से लेकर देहात तक अभियान चला। एसएसपी के निर्देश पर चले इस अभियान में जिले में 413 ऑटो से म्यूजिक सिस्टम निकाले गए। ऑटो चालकों ने इसे स्पीकर ऑटो में फिट करा रखे थे जिन्हें देखकर पुलिस हैरान रह गई। ऑटो से बड़े बड़े स्पीकर निकाले गए इन स्पीकर को लगाकर ऑटो किसी चलते फिरते डीजे से कम नहीं थे।

छेड़छाड़ और दुर्घटनाएं रोकने के लिए अभियान

ऑटो में लगे म्यूजिक सिस्टम बहुत हद तक महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं जिसके चलते ही एसएसपी ने चार्ज ग्रहण करते ही ऑटो के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे और पुलिस ने अभियान चलाकर ऑटो से म्यूजिक सिस्टम निकलवाए।

सड़क के हुड़दंगियों पर भी लगाम

बाइक पर बैठ कर सड़क पर हुड़दंग मचाने वाले लोगों के खिलाफ़ भी पुलिस का अभियान चल रहा है जिसके तहत यातायात नियमों का पालन न करने वाले कई बाइक चालकों का चालान किया और साइलेंसर से शोर करने वाले बाइक सवारों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।


डायल 100 को भी निर्देश

एसएसपी ने शुक्रवार को परेड के दौरान डायल 100 गाड़ियों का भौतिक निरीक्षण कर निर्देशित किया कि गाड़ी के शीशे खुले रहेंगे और कस्बे में 12 बजे से 05 बजे तक अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण शील रहेंगे जिससे कोई घटना न हो सके अगर कोई घटना घटित होती है तो जिम्मेदारी 100 डायल की भी होगी। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि सभी गाड़ियों में दंगा नियंत्रण यंत्र रखेंगे और सभी गाड़िया साफ सफाई से रहेंगी डियूटी के दौरान कोई लापरवाही नहीं करेगा।

ये भी पढ़ें

image