मथुरा

यमुना एक्सप्रेस वे पर हो रहे हादसों पर डीएम ने जताई चिंता

-सड़क सुरक्षा के स्टेकहोल्डर्स की कार्यशाला का आयोजन -सड़क सुरक्षा सप्ताह का बढ़ गया है महत्व -सप्ताह के पहले दिन ही कई लोगों की सड़क हादसों में मौत
2 min read
• •
Updated: 18 Jun 2019, 2:37 PM IST
DM Mathura
यमुना एक्सप्रेस वे पर हो रहे हादसों पर डीएम ने जताई चिंता

मथुरा। सोमवार से सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू हो गया। यह सप्ताह 17 से 22 जून तक मनाया जाएगा। शुभारंभ पुलिस लाइन सभागार में सड़क सुरक्षा के स्टेकहोल्डर्स की कार्यशाला के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी महोदय सर्वज्ञ राम मिश्र के द्वारा रिबन काट कर किया गया।
जिलाधिकारी का स्वागत नवागत पुलिस कप्तान शलभ माथुर एवं डॉ ब्रजेश सिंह एसपी यातायात द्वारा किया गया।

एसएसपी शलभ माथुर का स्वागत राजेश सिंह एआरटीओ प्रथम एवं मनोज मिश्रा एआरटीओ द्वितीय प्रवर्तन ने किया। एसपी सिटी का स्वागत बबीता वर्मा एआरटीओ प्रशासन द्वारा किया गया। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने कहा कि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे पर बहुत दुर्घटनाएं हो रही हैं जिसका कारण गति सीमा से अधिक वाहन चलाना और टायरों की स्थिति को नजरअंदाज करना है। उन्होंने कहा कि मीडिया की भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है उनको भी अपनी भूमिका का निर्वहन करना होगा जिससे लोगों में जागरूकता फैलाई जा सके।

एसएसपी शलभ माथुर ने कहा कि आम जनता को इस अभियान से जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जो भी कार्यक्रम सड़क सुरक्षा के अंतर्गत आयोजित किए जाते हैं उनको सोशल मीडिया पर भी अपलोड करना चाहिए जिससे कि अधिक से अधिक लोगों तक वह कार्यक्रम और योजना पहुंचे और उसके विषय में वह अपने सुझाव दें।

यह भी पढ़ें- डाकघर में दिनदहाड़े लूट, देखें वीडियो

यातायात एसपी डा.बृजेश सिंह ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत 17 जून से 22 जून तक जो अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं उनकी जानकारी दी और बताया कि किस तरीके से इन अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जन जागरूकता फैलाई जाएगी। एसपी सिटी ने कहा की यातायात और सड़क सुरक्षा कोई मामूली विषय नहीं है कई समस्याएं हैं जिनके स्रोत यातायात और सड़क सुरक्षा ही हैं। लोगों के हृदय में सिविक सेंस उत्पन्न करना होगा उनके हृदय में इस बात को बिठाना होगा कि वह सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करें तो बहुत सी समस्याओं का समाधान स्वता ही हो जाएगा क्योंकि जब प्रत्येक व्यक्ति स्वयं को बदल लेगा तभी वह दूसरों को प्रेरित कर पाएगा।

यह भी पढ़ें- असुरक्षित सड़कः मथुरा की सीमा में यमुना एक्सप्रेस वे पर ‘8 दिन में 19 की मौत’

कार्यशाला में एआरटीओ प्रशासन बबीता वर्मा एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय मनोज मिश्रा जहीर खान ऑटो यूनियन अध्यक्ष जाहिद टैक्सी यूनियन अध्यक्ष बेसिक शिक्षा विभाग से खंड शिक्षा अधिकारी जमुना प्रसाद स्वास्थ्य विभाग से डॉ प्रवीण कुमार डिप्टी सीएमओ नगर निगम से डीके सिंह सहायक नगर आयुक्त ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति से विनोद दीक्षित आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए और मूल्यवान सुझाव दिए ।

कार्यशाला के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन और आभार राजेश सिंह एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम द्वारा व्यक्त किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन सामाजिक कार्यकर्ता एवं यातायात जन-जागरूकता के क्षेत्र में कार्यरत मनीष दयाल द्वारा किया गया। कार्यशाला में परिवहन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी , यातायात पुलिस के कर्मचारी एवं अधिकारी, ऑटो यूनियन, टैक्सी यूनियन ,ट्रांसपोर्टस, स्वास्थ्य विभाग ,बेसिक शिक्षा विभाग, विद्यालयों के प्रतिनिधि आदि ने प्रतिभाग किया।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला