8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रैफिक नियम तोड़ना नाबालिग दोस्तों को पड़ा महंगा, जानिए क्या हुआ हाल!

पीछे से बाइक को टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे पांचों दोस्त दूर दूर जाकर गिरे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 18 Jun 2019, 2:28 PM IST

Accident

Accident

मथुरा। ट्रैफिक नियम तोड़कर एक बाइक पर सवार होकर जाना पांच नाबालिग दोस्तों को महंगा पड़ गया। पीछे से बाइक को टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे पांचों दोस्त दूर दूर जाकर गिरे। उनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया।

Must Read - दो माह की अबोध बच्ची के साथ दबंगों ने किया कुछ ऐसा जो आप सोच भी नहीं सकते...

हादसा महावन थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर को को हुआ। बलदेव थाना क्षेत्र के हथकोली गांव के रहने वाले पांच दोस्त यमुना स्नान करके एक बाइक पर सवार होकर महावन-रमणरेती मार्ग से होते हुए अपने घरों को लौट रहे थे। इसी दौरान चिंताहरण महादेव मंदिर के पास बाइक को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में एरन (15) पुत्र जगदीश, सुमित (14) पुत्र नरेश की मौत हो गई, जबकि दीपक (16) पुत्र चंद्रकुमार, पवन (16) पुत्र राकेश और अमन (17) पुत्र रामपाल घायल हो गए।