मथुरा

वृंदावन में छिपा हुआ था हिमाचल की महिला अधिकारी का हत्यारोपी, पुलिस ने दबोचा

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कसौली में सहायक नगर नियोजक शैलबाला शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

2 min read
May 04, 2018
nurder

मथुरा। हिमाचल प्रदेश की महिला अधिकारी शैलबाला शर्मा की गोली मारकर हत्या करने वाले मथुरा के वृंदावन में छिपा बैठा था। हिमाचल प्रदेश और दिल्ली की पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला और दबोच लिया। पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

ये भी पढ़ें

मथुरा: यमुना में मिला छात्रा का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गोली मारकर हत्या की थी

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कसौली में सहायक नगर नियोजक शैलबाला शर्मा एक टीम के साथ नारायणी गेस्ट हाउस का अवैध निर्माण गिराने गई थीं। न्यायालय ने अवैध निर्माण ढहाने का आदेश दिया था। इसी दौरान मौके पर अतिथि गृह स्वामी विजय सिंह से बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि विजय सिंह ने महिला अधिकारी शैलबाला शर्मा की लाइसेंस रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। यह बात मंगलवार की है।

यह भी पढ़ें

सादा वर्दी में आई पुलिस

इस मामले का सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया और हिमाचल प्रदेश की सरकार को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। हत्यारोपी विजय सिंह की तलाश में जुट गई। हत्यारोपी विजय सिंह की लोकेशन मथुरा के वृंदावन में मिली। हिमाचल और दिल्ली की पुलिस गुरुवार को सादा वर्दी में वृंदावन आई और विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। विजय सिंह ने सोचा भी नहीं था कि हिमाचल से इतनी दूर आकर भी वह पकड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें

क्या है मामला

सुप्रीम कोर्ट ने 17 अप्रैल, 2018 को सोलन जिले के कसौली में अवैध निर्माण गिराने का आदेश दिया था। इसके लिए चार टीमें गठित की गई थीं। मृतक अधिकारी शैलबाला शर्मा की टीम में 14 पुलिस अधिकारी शामिल थे। टीम पहले शिवालिक होटल गई। फिर नारायणी गेस्ट हाउस पर महिला अधिकारी पहुंची। उस समय पुलिस अधिकारी दोपहर का भोजन कर रहे थे। जब गोली की आवाज सुनाई पड़ी तो पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहां महिला अधिकारी शैलबाला शर्मा खून से लथपथ हालत में मिलीं। हत्यारोपी विजय सिंह घने जंगल में होकर भाग गया। पुलिस अधिकारी कुछ न कर सके। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर राज्य सरकार को फटकार लगाई थी।

ये भी पढ़ें

UP Board Result 2018 मथुरा की बेटी अमीषा शर्मा ने उत्तर प्रदेश में पाया दसवां स्थान, पत्रिका को बताया फ्यूचर प्लान
Published on:
04 May 2018 09:09 am
Also Read
View All