
मथुरा। समय दोपहर के एक बजे। अचानक एक युवा आईएएस अधिकारी वृंदावन स्थिति कान्हा आश्रय स्थल (गौशाला) में दाखिल होता है। गौशाला में तौनात कर्मचारियों को जब पता चला कि कौन आया है तो एक दम सभी हरकत में आ जाते हैं। कुछ नगर निगम के अधिकारी साथ थे वहीं अन्य अन्य नगर निगम के अधिकारी/कर्मचारियों को पता चलता है कि नवागत नगरायुक्त जॉइन करने से पहले ही कान्हा गौशाला का निरीक्षण करने पहुंच गए हैं तो दौड़े-दौड़े अन्य कर्मचारी/अधिकारी भी गौशाला पहुंच गए।
नगरायुक्त मथुरा के तौर पर पर रविंद्र कुमार मांदड़ (आईएएस) ने बुधवार को चार्ज ले लिया है। इससे पहले मांदड़ आगरा में सीडीओ के तौर पर तैनात थे। नगरायुक्त के तौर पर चार्ज लेने से पहले ही रविंद्र कुमार मांदड़ ने सबको चौंका दिया। वह बिहारी जी के दर्शन कर सीधे कान्हा गौशाला का निरीक्षण करने पहुंच गए।
इस दौरान उनके साथ सुंक्त नगरायुक्त साथ थे। जैसे ही खबर अन्य जिम्मेदार कर्मचारियों को लगी वह दौड़े-दौड़े गौशाला पहुंचे। इस दौरान नगरायुक्त रविंद्र मांदड़ ने गौशाला की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने गाय और नंदी को गौशाला में रखे जाने की व्यवस्था के बारे में पूछा। रविंद्र कुमार मांदड़ ने बीमार गाय और नंदी की शत प्रतिशत टैगिंग और पशु चिकित्सक को नियमित विजिट करने के निर्देश दिए।
गौशाला में रखे चारे को भी मांदड़ ने देखा और इसकी दैनिक व्यवस्था के बारे में पूछा। इस दौरान नगरायुक्त मांद़ड़ ने विजिटर बुक का अवलोकन किया और कर्मचारियों की शिफ्ट व संख्या के बारे में भी जानकारी ली गई। जिस पर गौशाला के केयर टेकर ने जानाकारी दी कि कुल 1250 गौवंश इस समय गौशाला में हैं। इसके बाद नगरायुक्त मांदड़ सीधे नगर निगम कार्यालय में चार्ज लेने पहुंचे।