मथुरा

‘बाबा ने किया मेरा रेप…’ बीच सड़क पर लड़की का चीखना-चिल्लाना देख दहल गए लोग, वृंदावन में साधु पर गंभीर आरोप

Mathura News: मथुरा के वृंदावन से एक बहुत ही चौंका देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक नाबालिग लड़की ने साधु पर रेप करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
2 min read
Apr 07, 2026
Mathura News, Vrindavan News, Mathura Latest News, Mathura Girl Video Viral
वृंदावन परिक्रमा मार्ग न्यूज | (फोटो सोर्स- gemini)

Mathura News: मथुरा के वृंदावन से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको चौंका कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नाबालिग लड़की सड़क पर बिलखते हुए एक साधु वेशधारी व्यक्ति पर बलात्कार करने का गंभीर आरोप लगा रही है। लड़की का दावा है कि उसे धोखे से नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी इज्जत के साथ खिलवाड़ किया गया।

परिक्रमा मार्ग पर मचा हड़कंप

यह पूरा मामला वृंदावन के परिक्रमा मार्ग के पास का बताया जा रहा है। सोमवार को फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह वीडियो तेजी से फैल गया। वीडियो में दिखाया गया है कि लड़की बदहवास हालत में है, वह रो रही है और चिल्ला-चिल्लाकर वहां से गुजर रहे एक साधु पर आरोप लगा रही है। न्याय की गुहार लगाते हुए वह बीच सड़क पर लेट गई और रास्ता रोकने की भी कोशिश की।

जूस में नशीला पदार्थ मिलाने का आरोप

पीड़ित लड़की का आरोप है कि आरोपी ने उसे जूस पीने को दिया था, जिसमें कोई नशीली चीज मिली हुई थी। जूस पीने के बाद जब वह बेहोश ही गई, तब आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। उसने वहां मौजूद लोगों के सामने आरोपी साधु की पहचान भी बताई है। वीडियो के साथ आरोपी की फोटो भी शेयर की जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

वीडियो के सोशल मीडिया पर फैलते ही मथुरा पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई है। पुलिस का कहना है कि यह मामला जैंत थाना इलाके का है। पुलिस ने वीडियो की सत्यता और घटना की कड़ियों को जोड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान की जा रही है और लड़की के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

सोशल मीडिया पर उठी इंसाफ की मांग

वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स के बीच तीखी बहस छिड़ गई है। लोग आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। हालांकि, प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है। पुलिस फिलहाल मामले की बारीकी से जांच कर रही है ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो की पुष्टि पत्रिका न्यूज टीम नहीं करती है।

Updated on:
07 Apr 2026 04:41 pm
Published on:
07 Apr 2026 04:41 pm