मथुरा

भैंस चोरी कर ले जा रहे बदमाशों ने ग्रामीण को गोली मारी

इस मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके साथी फरार हैं।
1 minute read
• •
Updated: 11 Dec 2017, 2:28 PM IST
Firing
Firing

मथुरा। जिले में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला फरह थाना क्षेत्र के गांव शहजादपुर का है। जहां रविवार रात को भैंस चोरी कर ले जा रहे बदमाशों ने एक ग्रामीण को गोली मार दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके साथी फरार हैं।


बदमाशों ने ग्रामीण को मारी गोली
जानकारी के मुताबिक गांव शहजादपुर में देर रात को हथियारबंद बदमाश भैंस चोरी करने के लिए गांव घुसे। वारदात को अंजाम देकर जब बदमाश गांव से निकल रहे थे, तभी रामवीर ने उन्हें देख लिया और रोकने का प्रयास किया। उस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से रामवीर घायल हो गया। वहीं फायरिंग की आवाज सुन अन्य ग्रामीण जाग गए और मौके पर पहुंचे तब तक बदमाश भैंस लेकर फरार हो चुके थे।

ये भी पढ़े- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत पांच मंत्रियों की मौजूदगी में होगा इस मेयर का शपथ ग्रहण समारोह


घायल युवक आगरा रेफर
ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रामवीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को आगरा रेफर कर दिया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, इस दुस्सासिक घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव के लोगों में आक्रोश है। वे घटना का जल्द खुलासा करने की मांग रहे हैं।


एक बदमाश गिरफ्तार
इस संबंध में एसपी क्राइम राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि घटना में शामिल एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके अन्य साथी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हैं। जल्द ही फरार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं गोली लगने से घायल युवक को आगरा रेफर किया गया है।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला