मथुरा

कान्हा की नगरी में क्रूज स्टीमर लाने की तैयारी, वृंदावन से गोकुल तक बनेगा जल मार्ग

ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने वृंदावन से गोकुल तक जल मार्ग विकसित करने की योजना बनाई है। यदि सब ठीक रहा तो आगले साल 2023, अक्टूबर तक यमुना नदी में छोटे क्रूज स्टीमर चलते दिखाई देंगे।
2 min read
• •
Updated: 13 Oct 2022, 12:41 PM IST
preparations_to_bring_cruise_steamer_in_yamuna_river_in_mathura.jpg
Preparations to bring cruise steamer in Yamuna river in Mathura

मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द ही क्रूज स्टीमर में बैठकर कान्हा की नगरी का दीदार करने का मौका मिलेगा। ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने वृंदावन से गोकुल तक जल मार्ग विकसित करने की योजना बनाई है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो आगले साल 2023 अक्टूबर तक शहर की यमुना नदी में छोटे क्रूज स्टीमर चलते दिखाई देंगे। इसके लिए जल मार्ग विकसित करने और क्रूज स्टीमर चलाने के लिए बुधवार को मथुरा में एक बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रट सभागार में आयोजित बैठक के तहत अधिकारियों ने योजना से जुड़े प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन देखा गया।

प्रमुख मंदिरों, तीर्थ स्थलों के होंगे दर्शन

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद की तरफ आयोजित बैठक में यमुना में ट्रैफिक संचालन के लिए बनाए गए प्लान पर मंथन किया गया। इस दौरान परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्रा की अध्यक्षता में क्रूज स्टीमर के लिए बनाई गई योजना का प्रजेंटेशन भी देखा गया। जिसमें बताया गया कि वृंदावन से यमुना नदी में गोकुल बैराज होते हुए गोकुल तक बड़े और छोटे क्रूज़ टाइप स्टीमर का संचालन किया जाएगा। क्रूज में बैठकर श्रद्धालु यहां के प्रमुख मंदिरों, तीर्थ स्थलों के दर्शन कर सकेंगे।

ट्रैफिक संचालन के लिए बनेगी डीपीआर

बता दें कि क्रूज स्टीमर श्रद्धालुओं को वृंदावन के जुगल घाट, केसी घाट, देवराह बाबा घाट ,पानी गांव मोड़, मथुरा में कंस किला, विश्राम घाट, ध्रुव घाट के पास नए पुल और गोकुल बैराज, वासुदेव वाटिका गोकुल तक लेकर जाएगी। इसके जरिए श्रद्धालु इन प्रमुख स्थलों का सुगमता से दर्शन करेंगे। वहीं योजना को साकार करने के लिए वाप्कोस लिमिटेड कंपनी यमुना में ट्रैफिक संचालन के लिए डीपीआर बनाने में जुट गई है।

अक्टूबर, 2023 तक क्रूज का संचालन

परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेंद्र प्रताप ने योजना पर बात करते हुए बताया कि अगले साल 2023 के अक्टूबर तक यमुना नदी में क्रूज स्टीमर का संचालन होना शुरू हो जाएगा। इसके लिए सौ–सौ यात्रियों की क्षमता वाले दो बड़े क्रूज़ भारत सरकार उपलब्ध कराएगी। जिन्हें पीपीपी मोड व्यवस्था के अनुसार संचालित किया जाएगा। इस दौरान बैठक में जिलाधिकारी पुलकित खरे, नगर निगम आयुक्त अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला